[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में जमीन से निकली दिगम्बर जैनमूर्ति:सदर थाना पुलिस ने कब्जे में ली, दिगम्बर जैन समाज ने किया मूर्ति पर दावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुजानगढ़ में जमीन से निकली दिगम्बर जैनमूर्ति:सदर थाना पुलिस ने कब्जे में ली, दिगम्बर जैन समाज ने किया मूर्ति पर दावा

सुजानगढ़ में जमीन से निकली दिगम्बर जैनमूर्ति:सदर थाना पुलिस ने कब्जे में ली, दिगम्बर जैन समाज ने किया मूर्ति पर दावा

सुजानगढ़ : रविवार को सुजानगढ़ के नजदीकी गांव गोपालपुरा में ग्रामीणों को जमीन में दबी जैन मूर्ति मिली। क्रशर संचालक गंगा सिंह ने बताया कि माइंस की तरफ जाने वाले रास्ते पर मसी माता मन्दिर के पास पाइपलाइन डालने को लेकर खुदाई की गई थी। रविवार को खुदाई की जगह ग्रामीणों को मूर्ति का हिस्सा नजर आने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद मूर्ति को सुरक्षित तरीके से खुदाई कर निकाला गया।

मूर्ति पर मिट्टी लगी हुई थी और आश्चर्यजनक रूप से मूर्ति कहीं से भी डैमेज नहीं थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सदर थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि मूर्ति मिलने की सूचना पर गोपालपुरा पहुंची पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने में ससम्मान सुरक्षा के साथ रखा है। स्थानीय प्रशासन के साथ ही राज्य और केन्द्रीय पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया गया है।

दिगंबर जैन समाज ने रखी मूर्ति सुपुर्द करने की मांग

गोपालपुरा में मिली मूर्ति को लेकर सुजानगढ़ के दिगम्बर जैन समाज ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मूर्ति समाज को सुपुर्द कर प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर में रखवाने की मांग रखी है। समाज के अध्यक्ष सुनील जैन सडूवाला ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मूर्ति दिगंबर जैन समुदाय के सातवें तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ भगवान की है। सुजानगढ़ दिगंबर जैन मंदिर प्राचीन है और वहां प्राचीन मूर्तियों की विधि विधान से पूजा अर्चना होती है। अगर यह मूर्ति समाज को मिल जाए तो विधि विधान से पूजा होगी और अवमानना भी नहीं होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77