[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार:नाकाबंदी पर पुलिस टीम को देख भागने का किया प्रयास, पुलिस ने दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार:नाकाबंदी पर पुलिस टीम को देख भागने का किया प्रयास, पुलिस ने दबोचा

अवैध गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार:नाकाबंदी पर पुलिस टीम को देख भागने का किया प्रयास, पुलिस ने दबोचा

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

मेहाड़ा (खेतड़ी) : मेहाड़ा पुलिस ने देर रात को अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध रूप से लाया जा रहा गांजा बरामद किया है।

थानाधिकारी मेहाड़ा राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर आ रहा है तथा उसे क्षेत्र में सप्लाई किया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रवीण कुमार नायक ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस की टीम ने बसई रोड पर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति बैग लेकर आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस ने उसको रूकवाने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर मेहाडा गुर्जरवास निवासी मुकेश कुमार को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास अवैध रूप से लाया गया कब्जे से 45.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस ने जब अवैध रूप से लाए गए गांजे के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मिला गांजा जब्त कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में होने वाले अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राजवीर सिंह, हैड कांस्टेबल हरीराम, कांस्टेबल चौखाराम, मयंक कुमार सांगवान आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77