[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपाइयों ने आयोगों के अध्यक्ष बनने पर मनाई खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपाइयों ने आयोगों के अध्यक्ष बनने पर मनाई खुशी

भाजपाइयों ने आयोगों के अध्यक्ष बनने पर मनाई खुशी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा नगर मण्डल व भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल लाल वर्मा व ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बी एल वर्मा व सन्तोष कुमार सैनी व ओबीसी मोर्चा चिड़ावा मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल जांगिड़ के नेतृत्व में ओमप्रकाश भड़ाना देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष, प्रहलाद टांक को माटीकला बोर्ड अध्यक्ष, सी आर चौधरी किसान आयोग के अध्यक्ष, प्रेमसिंह बाजोर सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष, राजेन्द्र नायक अनुसूचित जाति बोर्ड के अध्यक्ष व जसवंत सिंह जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं  रामगोपाल सुथर को विश्वकर्मा कौशल बोर्ड का अध्यक्ष बनाने पर भाजपा नगर कार्यलय रेलवे स्टेशन चिड़ावा पर पटाखे छोड कर व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की ।

खुशी जाहिर करने वालो में मोके पर पार्षद मदन दारा ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रकाश हिन्दू, पार्षद गंगाधर सैनी, सुशील डबल, मोहन लाल वर्मा, रघुवीर प्रसाद जांगिड़, राकेश सेन, राकेश जांगिड़, मनीष वर्मा, कैलाश जोशी, नन्दलाल शर्मा, नवीन सैनी, आर्यन वर्मा, नोमित वर्मा, राहुल वर्मा सभी ने मिलकर खुशी जाहिर करके मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार प्रकट किया।

Related Articles