[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान पुलिस में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती:कॉन्स्टेबल के 56 पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन, राजस्थान के मूल निवासी कर सकेंगे अप्लाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान पुलिस में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती:कॉन्स्टेबल के 56 पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन, राजस्थान के मूल निवासी कर सकेंगे अप्लाई

राजस्थान पुलिस में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती:कॉन्स्टेबल के 56 पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन, राजस्थान के मूल निवासी कर सकेंगे अप्लाई

जयपुर : राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए खिलाड़ियों के आवेदन ऑनलाइन मांगे जा रहे हैं। 3 हजार 578 पदों पर होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में नियम के अनुसार 2 प्रतिशत कोटा खिलाड़ियों का होता है। इसके तहत 56 पदों पर खिलाड़ियों के लिए भर्ती ऑनलाइन निकाली गई है। इन 56 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च 2024 से 16 अप्रैल 2024 तक किए जा सकेंगे।

एडीजी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति सचिन मित्तल ने बताया कि यह आवेदन योग्य एवं इच्छुक आवेदक राज कॉम इन्फो सर्विसेज द्वारा संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र व राजस्थान पुलिस के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल पर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया- उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा में केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थी ही पात्र माने जाएंगे। उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा में चयनित अभ्यर्थियों को केवल कॉन्स्टेबल सामान्य पदों के रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति दी जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा केवल एक ही खेल/इवेंट के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

इन खेलों के लिए किया जा सकेगा आवेदन
एथलेटिक्स, क्रॉसकंट्री, जूडो, जिम्नास्टिक, वुशु (Sanshou), ताइक्वाण्डो, कराटे, फेन्सिंग, कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, वाटर स्पोर्ट्स, बैडमिंटन, साइकिलिंग, स्वीमिंग, घुड़सवारी, शूटिंग, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, खो-खो और हॉकी के खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे।

मान्य खेल प्रमाण पत्र
अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में से अभ्यर्थियों के लिए इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी, ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईओसी से संबद्ध), कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन, एशियन स्पोर्ट्स फेडरेशन (ओसीए से संबद्ध), साउथ एशियन ओलिंपिक काउंसिल, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन, नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईओए से संबद्ध), एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन, एशियन स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी खेल प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

चयन प्रक्रिया के 100 अंक होंगे, जो 3 चरणों में आयोजित होगी। इसमें खेल प्रमाण पत्रों का मूल्यांकन, शारीरिक मापतौल एवं ट्रायल शामिल है। खेल प्रमाण पत्र के 70 अंक तथा ट्रायल के 30 अंक होंगे। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad