[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार:2019 में दर्ज मामले में था वांछित, कोर्ट ने भेजा जेल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार:2019 में दर्ज मामले में था वांछित, कोर्ट ने भेजा जेल

शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने लाल घंटाघर के पास से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।

चुरू : शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने लाल घंटाघर के पास से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोतवाली थाने में साल 2019 में दर्ज एक मामले में वांटेड था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।

कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि आरोपी श्रवण सिंह सोढ़ा को गिरफ्तार किया गया है। वह मूलत चूरू के प्रतिभा नगर का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर की विनायक विहार कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि साल 2019 में दर्ज 138 के मामले में श्रवण सिंह सोढ़ा वांछित था। 14 सितंबर 2023 में कोर्ट के द्वारा इसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुखबिर की सूचना पर शहर के लाल घंटाघर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया। थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि आरोपी को पहले भी गिरफ्तार करने की काफी कोशिश की गई। मगर आरोपी शातिर होने के कारण लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। कोर्ट से वारंट निकलने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसको लाल घंटाघर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89