[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जब कुछ बनना था तब राठौड़ सामंतवादी नहीं थे- सहारण:कहा- कस्वां परिवार को बहुत मौके दिए, अब वे कांग्रेस की गोद में जा बैठे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जब कुछ बनना था तब राठौड़ सामंतवादी नहीं थे- सहारण:कहा- कस्वां परिवार को बहुत मौके दिए, अब वे कांग्रेस की गोद में जा बैठे

जब कुछ बनना था तब राठौड़ सामंतवादी नहीं थे- सहारण:कहा- कस्वां परिवार को बहुत मौके दिए, अब वे कांग्रेस की गोद में जा बैठे

चूरू : भाजपा विधायक हरलाल सहारण ने कहा ​कि कल तक जो मोदी-मोदी करते थे, वे आज राहुल-राहुल करने लगे हैं। यह अवसरवाद चलेगा नहीं। मैं कह सकता हूं कि एक जाति से पार्टी में कुछ नहीं होता है। सहारण ने मंगलवार को दोपहर टिबड़ेवालों की धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कही।

सहारण ने कहा कि कल तक जो राहुल कस्वां राहुल गांधी को पप्पू कहते थे और मोदी के लिए कहते थे की मोदी है तो सब कुछ है। इसके बाद भी वे कांग्रेस में गए हैं। सहारण ने कहा कि कांग्रेस बुझी हुई भट्टी है। उसमें जाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक समाज को बदनाम करने की कोशिश कोई करता है। हम उसके साथ कभी नहीं है। पहले जब भी रामसिंह कस्वां और राहुल कस्वां चूरू से चुनाव लड़े है। तब भाजपा की पूरी टीम उनके साथ थी।

सहारण ने कहा कि जिस कस्वां को कुछ बनना था। तब राठौड़ सामंतवादी नहीं थे। आज वह सामंतवादी की बात करते है। जो लोग राजेन्द्र राठौड़ पर टिकट कटाने का आरोप लगा रहे हैं। वह केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का काम कर रहे हैं। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने एक किसान के बेटे पेरा ओलम्पियन गोल्ड मेडलिस्ट, पद्मभूषण देवेन्द्र झाझड़िया को टिकट दी है। भाजपा पार्टी उनके साथ खड़ी है। वहीं कस्वां कहते है कि सभी विधायकों ने उनके खिलाफ लिखकर दिया है, तो मैं कहता हूं वह कोई प्रमाण पेश करें। ऐसी बातें करने से कुछ नहीं होता। किसी विधायक ने नहीं लिखकर दिया।

उन्होंने क​हा कि यह निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का था। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि राहुल कस्वां खुद की सामंतवादी सोच है। उनको टिकट नहीं दिया गया तो वह कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए। भाजपा ने 35 सालों तक जिनका मान सम्मान किया। आज उन्होंने ही कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भाजपा ने कस्वां परिवार को अनेक बार मौका दिया। अब परिवर्तन कर किसी अन्य कार्यकर्ता को मौका दिया गया है। जिसका सम्मान उन्हें करना चाहिए था।

प्रेसवार्ता को प्रधान दीपचन्द राहड़, लोकसभा चुनाव संयोजक ओम सारस्वत, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, वरिष्ठ कर्मचारी नेता नोंरग वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, जिला मीडिया सहसंयोजक राजीव शर्मा, मंडल महामंत्री सीपी शर्मा, अजय तंवर, मनोज गढ़वाल, कमल शर्मा, देवकांत शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22