[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने राहुल कस्वां को चूरू से बनाया प्रत्याशी:सोमवार को दिल्ली में ज्वाइन की थी पार्टी, भाजपा से टिकट कटने से थे नाराज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस ने राहुल कस्वां को चूरू से बनाया प्रत्याशी:सोमवार को दिल्ली में ज्वाइन की थी पार्टी, भाजपा से टिकट कटने से थे नाराज

कांग्रेस ने राहुल कस्वां को चूरू से बनाया प्रत्याशी:सोमवार को दिल्ली में ज्वाइन की थी पार्टी, भाजपा से टिकट कटने से थे नाराज

चूरू : लोकसभा चुनावों के लिए मंगलवार शाम कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा से बागी हुए राहुल कस्वां अब कांग्रेस से चूरू लोकसभा के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। कस्वां ने सोमवार दोपहर दिल्ली में भाजपा से बागी होकर कांग्रेस का हाथ थामा था।

दो बार चूरू सांसद रहे राहुल कस्वां ने सामन्तवाद का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का हाथ थामा था। कांग्रेस का हाथ थामने के 24 घंटे बाद ही पार्टी ने कस्वां पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। चूरू लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा हैं। जिसमें आठ विधानसभा में पांच पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं एक विधानसभा में भाजपा और एक पर बसपा का विधायक है। भाजपा से टिकट कटने के बाद से ही कस्वां नाराज चल रहे थे। राहुल कस्वां ने भाजपा में सामंतवाद का आरोप लगाया था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए राजेन्द्र राठौड़ पर आरोप भी लगाया था। आठ मार्च को कस्वां दिल्ली से अपने गृह क्षेत्र राजगढ़ आए थे। जहां उन्होंने अपने घर में महापंचायत भी की थी। जिसमें भाजपा में एक व्यक्ति विशेष पर टिकट कटवाने का आरोप लगाया था।

भाजपा से बागी हुए कस्वां के मैदान में उतरने के बाद लोकसभा चुनाव में चूरू हॉट शीट बन गई है। जहां कांग्रेस और भाजपा ने जाट समुदाय पर अपने पत्ते खेले हैं। कस्वां समर्थक टिकट कटने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आदेश को सर्वमान्य मान रहा है। वहीं देखा जाए तो कस्वां ने महापंचायत में भाजपा पर सामन्तवाद का आरोप भी लगाया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22