[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वकील दो दिन और रहेंगे हड़ताल पर:बीकानेर में हाईकोर्ट की वर्चुअल बैंच के विरोध में आज भी रखी थी हड़ताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वकील दो दिन और रहेंगे हड़ताल पर:बीकानेर में हाईकोर्ट की वर्चुअल बैंच के विरोध में आज भी रखी थी हड़ताल

वकील दो दिन और रहेंगे हड़ताल पर:बीकानेर में हाईकोर्ट की वर्चुअल बैंच के विरोध में आज भी रखी थी हड़ताल

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर के वकील दो दिन और हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों ने आज सोमवार को भी हड़ताल रखी थी। बीकानेर में हाईकोर्ट की वर्चुअल बैंच के विरोध में वकीलों ने हड़ताल रखी है।

इस मामले में हाईकोर्ट की एडवोकेट्स एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर के सदस्यों की संयुक्त आम सभा रखी गई। यह सभा हेरिटेज परिसर में स्थित एसोसियेशन के पुस्तकालय भवन में आयोजित की गई, जिसमें बीकानेर जिले में उच्च न्यायालय की वर्चुअल बैंच/कोर्ट की स्थापना की घोषणा के विरोध में सभी सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया गया ।

एडवोकेटस एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया एवं लॉयर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष आनन्द पुरोहित ने संयुक्त व्यक्तव्य में बताया कि आम सभा में आये विचारों एवं अधिवक्ताओं की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी अधिवक्तागण दिनांक 12 व 13 मार्च 2024 तक स्वैच्छिक रूप से हाईकोर्ट व समस्त अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रखा जायेगा। आगे की रणनीति के लिए शीघ्र ही एक समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया।

आज दोनों एसोसियेशन द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय कानून मंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रतिवेदन प्रेषित कर बीकानेर सहित राज्य के किसी भी जिले में उच्च न्यायालय की बैंच, सर्किट बैंच अथवा वर्चुअल बैंच का गठन नहीं किये जाने और अभी हाल ही में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति द्वारा बीकानेर में उच्च न्यायालय की वर्चुअल बैंच की स्थापना के लिए किये गए उद्घोषणा को खारिज किए जाने का निवेदन किया गया ।

आज आयोजित आम सभा में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन, जोधपुर के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसियेशन, जोधपुर के अध्यक्ष आनंद पुरोहित सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet