[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री गंगानगर : बीएसएफ जवानों की साइकिल रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत, 13 नवंबर को भुज में होगा साइकिल रैली का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

श्री गंगानगर : बीएसएफ जवानों की साइकिल रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत, 13 नवंबर को भुज में होगा साइकिल रैली का समापन

बीएसएफ जवानों की साइकिल रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत, 13 नवंबर को भुज में होगा साइकिल रैली का समापन

रायसिंहनगर. आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी अमृत महोत्सव के तहत जम्मू से चलकर भुज तक पहुंचने वाली सीमा सुरक्षा बल के जवानों की साइकिल रैली रविवार को रायङ्क्षसहनगर पहुंचने पर पंचायत समिति प्रधान सुनीता वीरेंद्र गोदारा व बीएसफ के अधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार दोपहर साइकिल यात्रा क्षेत्र में पहुंचने पर 34 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों द्वारा देश भक्ति नारों से साइकिल यात्रा में शामिल जवानों की हौसलबढ़ाया। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 13 अक्टूबर से जम्मू सीमा चौकी से रवाना हुई साइकिल यात्रा 13 नवंबर तक 32 दिनों में 2112 किलोमीटर सफर तय कर गुजरात के भुज में रैली का समापन होगा। इस रैली का उद्देश्य भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भाईचारे का संदेश फैलाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना और साथ ही युवाओं देश की सेवा हेतु प्रेरित करना है। इस दौरान पंचायत प्रधान ने बताया कि देश के जवान हमारा गौरव है। जिनकी बदौलत देश के लोग घरों में आराम से अपने परिवार के साथ सुख का जीवन जी रहे हैं। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में कस्बावासी भी मौजूद रहे। सभी ने बीएसएफ जवानों की तारीफ की। जवानों की सह साइकिल यात्रा एक अच्छे संदेश के साथ निकाली जा रही है। सभी को स्वागत करना चाहिए। इस दौरान बीएसएफ के जवानों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रैली का उद्देश्य भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भाईचारे का संदेश फैलाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना और साथ ही युवाओं देश की सेवा हेतु प्रेरित करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22