[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देश के कोने-कोने से पहुंचेंगे बुद्धगिरी मंडी पर श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

देश के कोने-कोने से पहुंचेंगे बुद्धगिरी मंडी पर श्रद्धालु

देश के कोने-कोने से पहुंचेंगे बुद्धगिरी मंडी पर श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा  

फतेहपुर : शेखावाटी में स्थित ऐतिहासिक बुद्ध गिरी मंडी पर पिछले 217 वर्षों से मंडी परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन होता आ रहा है बुद्धगिरी मंडी पर बनने वाले इस 298 लक्खी मेले में शेखावाटी से ही नहीं प्रदेश और देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी आस्था की डुबकी लगाने के लिए मंडी परिषद पहुंचते हैं और बाबा बुद्धगिरी के दर्शन कर महंत दिनेश गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को है इस दिन मंडी परिसर में सुबह 5:00 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है जो रात्रि 8:00 बजे तक जारी रहता है मेले के बाद देर रात्रि को महाजागरण होता है जिसे सुनने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में मंडी परिसर पहुंचते हैं बुद्धगिरी मंडी के महंत दिनेश गिरी महाराज ने बताया कि संत शिरोमणि बुद्ध गिरी महाराज ने 217 वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1862 फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी के दिन मात्र 35 वर्ष की अल्प आयु में ही जीवित समाधि ली थी इस समय से ही इस सिद्ध पीठ पर प्रसिद्ध तपोस्थली पर हर वर्ष महाशिवरात्रि का लक्खी मेला लगता है जिसमें स्थानीय भक्तों सहित देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आकर बाबा के सिद्ध समाधि पर धोक लगाते हैं। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव और मां हिंगलाज के दर्शन कर महंत दिनेश गिरी मार्ग से आशीर्वाद लेते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22