[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा : गुरु कृपा गेस्ट हाउस में ईसाई धर्म की गतिविधि:हिंदूवादी संगठनों ने धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप, पुलिस ने की समझाईश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

चिड़ावा : गुरु कृपा गेस्ट हाउस में ईसाई धर्म की गतिविधि:हिंदूवादी संगठनों ने धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप, पुलिस ने की समझाईश

गुरु कृपा गेस्ट हाउस में ईसाई धर्म की गतिविधि:हिंदूवादी संगठनों ने धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप, पुलिस ने की समझाईश

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में धर्म परिवर्तन कराने के लिए अन्य धर्म के लोगों द्वारा गतिविधि का मामला सामने आया है। सूचना पर शनिवार रात को पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गतिविधि बंद करवाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे लोगों को रवाना किया।

पिलानी बाइपास रोड के समीप डॉक्टर आर एस मील के घर के पास गुरुकृपा गेस्ट हाउस में ईसाई धर्म की गतिविधि चल रही थी। इसकी सूचना लगने पर हिंदूवादी संगठन विहिप, बजरंग दल, आर एस एस, भाजपा, भाजयुमो सहित हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

पुलिस एएसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो अंदर 15 – 20 मिशनरी के लोग मौके मिले। उन्होंने सीआई को सूचना दी। इसके बाद सीआई इंद्रप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और बिना इजाजत के चल रहे कार्यक्रम को तुरंत बंद कराया। मौके पर ईसाई धर्म की बाइबिल और अन्य पुस्तकें भी बेचते हुए पाया गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार संजय खेदड़ भी आए और पुलिस से सारी गतिविधि की जानकारी ली। उन्होंने सभी की जानकारी कर पुलिस को दिशा निर्देश दिए।

जिसके बाद पुलिस ने बाहर से आए हुए लोगों की जानकारी जुटाई और सभी को आगे से यहां ऐसा आयोजन नहीं करने के लिए पाबंद कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाया। हिंदूवादी संगठनों के लोग सभी ईसाई गतिविधि करने वालों को रवाना करने की मांग करने लगे। जिसके बाद सभी ईसाई गतिविधि करने वालों को पुलिस ने रवाना कर दिया। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को भी भविष्य में ऐसी गतिविधियों के लिए गेस्ट हाउस ना देने के लिए पाबंद किया।

इस दौरान विहिप जिला महामंत्री सुनील सिद्धड, आर एस एस जिला प्रचारक अक्षय कुमार, विहिप प्रखंड अध्यक्ष रमेश स्वामी, आर एस एस नगर संघ चालक संदीप शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, भाजपा नेता रविकांत शर्मा, पार्षद मदन डारा, विक्की हर्षवाल, मिंटू लांबा, वरुण बिन्नी, विकास कस्वा, नटवर कोतवाल, शुभम शर्मा, अनूप हर्षवाल सहित काफी लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखावाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखावाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन को अभी फ्री में डाउनलोड करें, जनमानस शेखावाटी की फेसबुक, यूट्यूब, वेब न्यूज़ को फॉलो करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22