[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रक्त की जांच कर महिलाओं के सशक्तिरण को मजबूत बनाना पुण्य का कार्य – कवि हरिश हिंदुस्तानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रक्त की जांच कर महिलाओं के सशक्तिरण को मजबूत बनाना पुण्य का कार्य – कवि हरिश हिंदुस्तानी

रक्त की जांच कर महिलाओं के सशक्तिरण को मजबूत बनाना पुण्य का कार्य - कवि हरिश हिंदुस्तानी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : अलायन्स क्लब नवलगढ द्वारा पूर्व प्रांतपाल समाजसेवी स्व. श्रीगोपाल झुंझुनूवाला की स्मृति में भगवानी देवी बासुदेव झुंझुनूवाला ट्रस्ट के सौजन्य से बालिकाओं व महिलाओं की खून की कमी (एनीमिया) का ‘‘निःशुल्क शिविर ‘‘शक्ति दिवस’’ के रूप में जांगिड अस्पताल मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि हरिश हिंदुस्तानी थे। अतिथियों द्वारा स्व. श्रीगोपाल झुंझुनूवाला की फोटो पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये गये। कार्यक्रम मे एस एन बी.एड काॅलेज की छात्राध्यापिकाओ ने काफी संख्या मे भाग लिया। शिविर मे 52 महिलाओ की जांच की गई व 40 को रक्त की कमी पाई गई जिनको निःशुल्क एक माह की दवाई दी गई। एस एन बी.एड काॅलेज की डाॅ संतोष पिलानिया जगदीश प्रसाद सैनी सुंदरमल पूजा सैनी ने भी अपनी जांच करवाई।

डाॅ मीनाक्षी जांगिड ने बताया कि काॅलेज की लड़कियों मे भी रक्त की कमी होती है इसकी वजह से कुछ को चक्कर आ जाते है कुछ को कमजोरी महसूस होती है उन सबके लिये अपने रक्त की जांच करवाना जरूरी हो जाता है। इसके लिये अलायंस क्लब द्वारा किये जाने वाले शिविर में इनके बहुत लाभ मिलेगा। डाॅ मीनाक्षी जांगिड ने बताया कि औरतों में थकान कमजोरी पीलापन चिडचिड़ापन सांस फूलना चक्कर आना सिर मे दर्द हदय की धड़कन बढ़ना नाखूनों मे गढढे पडना मासिक धर्म की अनियमितता व ज्यादा होना आदि लक्षण होते है जिन पर वे ध्यान नहीं देती। लोगो को चाहिये कि अपने महिला परिजनों का निःशुल्क खून की जांच करवाये। खून कम होने पर निःशुल्क दवाईयां प्राप्त करें। इससे महिला सशक्त होगी।

डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि समाजसेवी स्व गोपाल झुंझुनूवाला की धर्मपत्नि लक्ष्मी देवी व उनके सुपुत्र सीए के के झुंझुनूवाला ने हमारा नवलगढ की महिलाओं को रक्त की कमी से जो तकलीफें होती है। यह शिविर हर माह की 2 तारीख को लगाया जायेगा। महिलायें अगर शारीरिक रूप से स्वस्थ होगी तो समाज व देष खुशहाल होगा।

कार्यक्रम में डाॅ मनीष जांगिड, प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड मुरली मनोहर चोबदार मेजर डीपी शर्मा डाॅ शिखरचंद जैन पंकज शाह वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ सपत्निक सुमन वर्मा कवि रमाकांत सोनी, गंगाधर मील सहित जांगिड अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहकर सहयोग कर रहे थे। अब तक हुये ग्यारह शिविरों में करीब 800 महिलाओ को जांच कर निःशुल्क दवाई दी जा चुकी है जो महिलाओं को शक्ति प्रदान करती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77