[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक बैठक में अधिकारियों को निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

साप्ताहिक बैठक में अधिकारियों को निर्देश

बेहतर समन्वय और संवेदनशीलता के साथ जन समस्याओं का समाधान करें: जिला कलक्टर

नीमकाथाना : कलक्टर शरद मेहरा ने जिले के अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए हैं. सोमवार को विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक में

मेहरा ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ और संवेदनशील होकर लोगों की बिजली-पानी-स्वास्थ्य आदि आवश्यकताओं पर फोकस करें।

जिला कलक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर पानी के कनेक्शन को काटा नहीं जाएगा, ताकि लोगों को पेयजल की कमी से जूझना नहीं पड़े. उन्होंने कहा कि आगामी गर्मीं के मौसम के दृष्टिगत स्थानीय स्तर पर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए अभी से पूरी योजना बनाई जाएगी।

मेहरा ने विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर निर्देश दिए कि बिजली कंपनियों के अधिकारी पुराने तथा आड़े-तिरछे खम्बों और ट्रांसफार्मर को बदलने सम्बन्धी मांगों पर त्वरित कार्रवाई करें. इससे बिजली की आपूर्ति दुरुस्त होगी तथा छीजत घटेगी. उन्होंने कहा कि जिन सरकारी विभागों के बिजली के बिलों का भुगतान लंबित है, उनके जिला स्तरीय अधिकारी आपस में समन्वय कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें।

कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नीमकाथाना शहर के प्रवेश मार्गों सहित अन्य सड़कों को सुधारने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यातायात के सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक है कि जिले की सभी सड़कें वाहन संचालन के योग्य हों. उन्होंने कहा कि कोटपुतली-नीमकाथाना राजमार्ग 4-लेन सड़क परियोजना पर प्राथमिकता से काम शुरू करवाया जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने से कोटपुतली, अलवर, हरियाणा सहित अन्य क्षेत्रों से नीमकाथाना अथवा खाटूश्यामजी आने वाले यात्रियों को सुविधा हो सकेगी।

मेहरा ने स्वास्थ्य अधिकारी से मौसमी बीमारियों की स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने ऋतु परिवर्तन के चलते बीमारियों के फैलाव की आशंका पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारी और उपाय करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर परिषद आयुक्त सुरेश मीणा, जिला परिषद् के एसीईओ मुरारी लाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भंवर लाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई जे पी यादव, एक्सइन राम सिंह यादव, जलदाय विभाग के एक्सइन दलीप कुमार तारंग, जल संसाधन विभाग के एइन सतीश कुमार यादव, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77