[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली विभाग ने खड़ी फसल में बिछाई लाइन:किसान ने ठेकेदारऔर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बिजली विभाग ने खड़ी फसल में बिछाई लाइन:किसान ने ठेकेदारऔर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

बिजली विभाग ने खड़ी फसल में बिछाई लाइन:किसान ने ठेकेदारऔर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : विकास शर्मा 

पचेरी कलां : पचेरी कलां थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के लापरवाही के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा खड़ी फसल में बिजली सप्लाई की लाइन डाल देने से किसानों में रोष पनप रहा है। जिसको लेकर पीड़ित किसान की ओर से थाने बिजली विभाग के ठेकेदार अधिकारियों के खिलाफ फसल को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि पचेरी खुर्द निवासी कृष्ण कुमार अहीर ने रिपोर्ट दी कि उसकी रामसर गांव के पास खातेदारी की जमीन है, जिसमें चने की फसल उगा रखी है। दो दिन पहले उसे सूचना मिली की बिजली विभाग ने उसके खेत की तारबंदी को तोड़ दिया, खेत में आवारा पशुओं के घुसने से फसल खराब हो रही है। जब वह मौके पर पहुंचकर देखा तो बिजली विभाग के ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से तारबंदी को तोड़कर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जब उसने बिना सूचना के तारबंदी तोड़ने को लेकर कहा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बिजली विभाग की लापरवाही से उसकी फसल को उजाड़ दिया गया।

बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों की फसल खराब होने पर उन्होंने किसानों को खराब फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में बिजली विभाग के एईएन आजाद सिंह ने बताया कि रामसर गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए लाइन बिछाने का काम पेंडिंग चल रहा था, जबकि एस्टीमेट पहले से बनाया गया था। कुछ लोगों के कहने पर कर्मचारी व ठेकेदार को भेजकर लाइन बिछाने का काम शुरू करवाया गया था, लेकिन विवाद होने की स्थिति पर काम बंद पड़ा है। तारबाड़ काटने और गाय से हुए नुकसान का उन्हें अनुमान नहीं है। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62