[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस ने 12 ओवरलोड डंपरों पर की कार्रवाई:तीन लाख रुपए वसूला जुर्माना, आईजी ने लोगों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस ने 12 ओवरलोड डंपरों पर की कार्रवाई:तीन लाख रुपए वसूला जुर्माना, आईजी ने लोगों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

खेतड़ी पुलिस ने 12 ओवरलोड डंपरों पर की कार्रवाई:तीन लाख रुपए वसूला जुर्माना, आईजी ने लोगों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : खेतड़ी के बबाई में दो दिन पहले हुई आईजी की जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण की ओर से ओवरलोड डंपरों पर रोक लगाने की मांग के बाद पुलिस ने 12 ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की है। इस दौरान तीन लाख रुपए जुर्माना भी वसूल किया है।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान आई आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर आईजी की ओर से निर्देश दिए गए थे। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाशी को नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान खनन क्षेत्र से भरकर आ रहे ओवरलोड डंपरों पर सरकार की सौ दिवसीय कार्य योजना के तहत कार्रवाई करते हुए 12 ओवरलोड डंपरों का चालान कर तीन लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन ओवरलोड डंपरों को जब्त भी किया है।

गौरतलब है कि बबाई थाना परिसर में आईजी सत्येंद्र सिंह की ओर से आमजन की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने आईजी के सामने ओवरलोड डंपरों के संचालन अधिक होने से हो रही समस्या को लेकर अवगत करवाया था। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड डंपरों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है तथा इनका संचालन अधिक होने से आए दिन हादसे भी हो रहे है। ग्रामीणों की ओर से प्रशासन को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है। इस दौरान आईजी ने आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए थे।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि पुलिस की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान थाना क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जब्त किए गए डंपरों को थाने में खड़ा करवाया है। इस दौरान टीम में एचसी सुगन सिंह, कांस्टेबल अजय भालोठिया, राजेश कुमार, विकास कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62