[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : शहादत को किया नमन:खेतड़ी तहसील के पहले शौर्य चक्र विजेता शहीद नेत्रभान सिंह का शहादत दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : शहादत को किया नमन:खेतड़ी तहसील के पहले शौर्य चक्र विजेता शहीद नेत्रभान सिंह का शहादत दिवस मनाया

शहादत को किया नमन:खेतड़ी तहसील के पहले शौर्य चक्र विजेता शहीद नेत्रभान सिंह का शहादत दिवस मनाया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गाडराटा में शनिवार को शौर्य चक्र विजेता शहीद नेत्रभान सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करणी सेना जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह फौजी, विशिष्ट अतिथि राजेश खटाना, पृथ्वी सिंह थे, जबकि अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि शहीदों के किस्से झुंझुनू जिले के चप्पे-चप्पे पर अमर गाथा लिखी हुई हैं। जिले में सड़कों के किनारे लगी शहीदों की प्रतिमाएं इस बात की गवाही देती हैं कि सरहद पर देश सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले रणबांकुरे झुंझुनू जिले से ही पूरे देश की अगवानी करते हैं।

शौर्य चक्र विजेता नेत्रभान सिंह 22 अक्टूबर 1992 मे जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा मे ऑपरेशन विजय के दौरान आंतकवादीयों से लोहा लेते हुए देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनकी बहादुरी पर उन्हें शौर्य चक्र दिया गया था।

यह पदक खेतडी तहसील का पहला पदक था, जिसे नेत्रभान सिंह ने हासिल किया था। शहीद नेत्रभान सिंह के परिवार मे तीन पीढ़ियों से सेना में सेवारत है। शहीद के पिता किशन सिंह व भाई पृथ्वी सिंह सेना से रिटायर हैं। भतीजा वीरेंद्र सेना में कार्यरत है। इस मौके विजय सिंह शिशुवाला, देबू सिंह आशाकाला, करतार सिंह किशनपुरा, महिपाल सिंह, महिंद्र खारिया, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, उमाशंकर फरेरा, मक्खन लाल सैनी, रतिपाल सिंह, राजेश्वर और नरेश सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet