[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा : रिश्तेदार ने किया बेड टच:छह साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों देखा तो भागा, पुलिस ने दो घंटे में किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

चिड़ावा : रिश्तेदार ने किया बेड टच:छह साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों देखा तो भागा, पुलिस ने दो घंटे में किया गिरफ्तार

रिश्तेदार ने किया बेड टच:छह साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों देखा तो भागा, पुलिस ने दो घंटे में किया गिरफ्तार

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने रिश्ते में लगने वाली छह साल की नाती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को मामला दर्ज होने के मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शहर के एक मौहल्ले में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला थाने में आया।

घर के सदस्यों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी बाइक से फरार हो गया। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार झुंझुनूं के घोसियों का मोहल्ला निवासी एक शख्स और उसकी पत्नी सरोज 19 अक्टूबर को चिड़ावा आए। आरोपी रात को अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्तेदार के घर ही रुक गया। सुबह मासूम का पिता ऑटोरिक्शा लेकर मजदूरी के लिए चला गया। घर पर उसकी पत्नी और उसकी छह साल की बेटी थी।

करीब तीन बजे आरोपी छह साल की बच्ची को घर के पास बाड़े में पशु बांधने के बहाने ले गया। जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच नाबालिग के ताऊ का लड़का नोहरे में आ गया। जिसे देखकर आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बच्ची का मेडिकल करवाया गया। पुलिस की दो टीमें सीआई इंद्रप्रकाश यादव के नेतृत्व में आरोपी की तलाश में जुट गई। मामला दर्ज होने के कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad