दिल्ली पुलिस में भर्ती का झांसा देकर ठगे 8 लाख:बेरोजगार युवकों को दिया प्रलोभन; पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने किया इनकार
दिल्ली पुलिस में भर्ती का झांसा देकर ठगे 8 लाख:बेरोजगार युवकों को दिया प्रलोभन; पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने किया इनकार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के केस में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक युवक को दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 8 लाख रुपए की ठगी की थी।
थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया- काकड़ा निवासी हवा सिंह पुत्र श्रीचंद ने वर्ष 2023 में थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसका बेटा बेरोजगार था। आरोपी ने दिल्ली पुलिस ने भर्ती करवाने का झांसा दिया और इसके बदले में 8 लाख रुपए लिए थे।
उन्होंने बताया कि पैसे लेने के बाद भी नौकरी नही लगवाई। पैसे वापस मांगे तो आरोपी झांसा देने लगा। मामले में पूर्व में एक आरोपी रविन्द्र उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया था। जबकि दूसरा आरोपी चंद्रभान फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आरोपी से जुड़े मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038700


