[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीनी विवाद को लेकर नीमकाथाना में पथराव:दो बुजुर्ग सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल; महिलाओं से भी की मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

जमीनी विवाद को लेकर नीमकाथाना में पथराव:दो बुजुर्ग सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल; महिलाओं से भी की मारपीट

जमीनी विवाद को लेकर नीमकाथाना में पथराव:दो बुजुर्ग सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल; महिलाओं से भी की मारपीट

नीमकाथाना : जमीनी विवाद को खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मामला नीमकाथाना के सदर थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव का है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए नीमकाथाना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है।

सदर थाना उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामला सोमवार दोपहर 3 बजे का है। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है।

झगड़े में घायल एक पक्ष के शैतान मीना ने बताया कि उसकी दोनों भाभी खेत में चारा लेकर आ रहीं थी। इस दौरान लखाराम की दोनों बेटियों ने भाभी के हाथ से चारा गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मेरे परिवार के लोग खेत की बाढ को सही कर रहे थे। तभी लखाराम के पूरे के लोग खेत में आ गए और पथराव कर शुरु कर दिया। पथराव में वह, उसके ताऊ और पिता गंभीर घायल हो गए।

घटना में तीनों घायलों को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर नीमकाथाना पहुंचे। जहां बुधराम(60) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर हालत होने पर दीनाराम (55) को जयपुर के लिए रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में दीनाराम ने दम तोड़ दिया। घटना में घायल शैतान मीणा का नीमकाथाना जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर नीमकाथाना एसपी प्रवीण नायक किशनपुरा टोडा पहुंचे।

सदर थाना उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3:00 बजे बाद दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े में दो भाइयों की मौत हो गई हैं। झगड़ा कैसे हुआ और क्यों हुआ इस संदर्भ में मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22