[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी के तीन अधिकारी एजीएम से डीजीएम पर हुए पदौन्नित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी के तीन अधिकारी एजीएम से डीजीएम पर हुए पदौन्नित

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की इकाई खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के तीन अधिकारियों को सहायक महाप्रबंधक पद से पदौन्नत कर उप महाप्रबंधक बनाया गया। सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन विपिन शर्मा ने बताया कि सोमवार को हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की केसीसी इकाई के वीके इंद्रा, एजीएम (कंसंट्रेट) को डीजीएम (कंसंट्रेट), एसएम अली एजीएम (इलेक्ट्रिकल) को डीजीएम (इलेक्ट्रिकल) व कोलिहान खदान के एके शर्मा को सहायक महाप्रबंधक (खदान) को उप महाप्रबंधक (खदान) के पद पर पदौन्नत किया है। सोमवार दोपहर को हेड ऑफिस से पदौन्नती की सूचना मिलने पर अधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। मुख्य प्रबंधक देवेंद्र वर्मा, मुख्य प्रबंधक (खदान) जगदीश सिंह सोढा, मुख्य प्रबंधक (विद्युत) राजवीर सिंह, कनिष्ठ प्रबंधक राजकुमार बाडेटिया, हसरत हुसैन आदि कर्मचारी व अधिकारियों ने बधाई दी।

इस अवसर पर देर शाम खेतड़ी नगर की खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारीयों व सदस्यों ने वीके इंद्रा के घर जाकर बधाई दी। बबलू अवाना ने बताया कि वीके इंद्रा भी सोसाइटी के सदस्य हैं जिसके चलते सोसाइटी के सदस्यों में खुशी की लहर है। अवाना ने बताया कि वीके इंद्रा ने 1988 में खेतड़ी नगर की केवी से 12वीं पास की तथा 1992 में एनआईटी राउरकेला से मेटलर्जी में स्नातक अभियंता की डिग्री प्राप्त कर 1993 में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया भिलाई में चयनित हुए। 1996 में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की केसीसी प्रोजेक्ट के स्मेल्टर प्लांट मे सहायक प्रबंधक (मेटलर्जी) के पद पर कार्य ग्रहण किया। सोसाइटी सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सोसाइटी महामंत्री सुनीता यादव, अध्यक्ष सुधा शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव हसरत हुसैन, आनंद मोहन शर्मा, शबनम सैयद, हरीश चंद्र जोशी, वनेंदु भंडारी तथा कमलेश इंद्रा तथा कोमल भंडारी ने वीके इंद्रा को बधाई दी।

जितेंद्र सोनी ने बताया कि सोसाइटी के सदस्य केसीसी के कार्यपालक निदेशक घनश्याम दास गुप्ता के आवास पर गए तथा उनकी पदौन्नति के अवसर पर गुलदस्ता भेंट किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22