[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन प्रिंसिपलों के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, निलंबन की मांग को लेकर अ​निश्चितकालीन धरना किया शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तीन प्रिंसिपलों के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, निलंबन की मांग को लेकर अ​निश्चितकालीन धरना किया शुरू

झुंझुनूं जिले में शिक्षा विभाग की तीन स्कूलों के प्रिंसिपल के खिलाफ झुंझुनूं में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को धरने के पहले दिन प्रदेश संगठन महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी तथा शिक्षक नेता राजकुमार मूंड शामिल हुए और अपने विचार रखे.

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में शिक्षा विभाग की तीन स्कूलों के प्रिंसिपल के खिलाफ झुंझुनूं में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने मोर्चा खोल दिया है. जिसके तहत कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है. सोमवार को धरने के पहले दिन प्रदेश संगठन महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी तथा शिक्षक नेता राजकुमार मूंड शामिल हुए और अपने विचार रखे.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुलहरि ने कहा कि, जब तक मांग नहीं मानी जाएगी. आंदोलन जारी रहेगा. प्रदेश संगठन महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने बताया कि, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इस्लामपुर के प्रिंसिपल रामकृष्ण महरिया, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल परमजीत सिंह तथा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र के जरिए स्कूल में कार्यरत शिक्षकों के वेतन नहीं बनाए जा रहे. ना ही उनका अवकाश स्वीकृत किया जा रहा है. एसीपी के आवेदन उच्चाधिकारियों को प्रेषित नहीं किए जा रहे.

साथ ही साथ महिला शिक्षकों के साथ दुव्यर्वहार किया जा रहा है. नौ जनवरी को इस मामले में डीईओ को ज्ञापन देकर शिक्षकों के बकाया प्रकरणों का निस्तारण करने और इन प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी. लेकिन 15 दिन का समय देने के बावजूद अब तक ना तो प्रिंसिपलों पर कार्रवाई हुई और ना ही शिक्षकों के बकाया प्रकरणों का निपटारा किया गया है. ​इसलिए सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने अ​निश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है. जब तक बकाया प्रकरणों को निस्तारण और इन तीनों प्रिंसिपलों पर कार्रवाई नहीं होगी. धरना जारी रहेगा.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22