[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री की धन्यवाद सभा को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं बैठक, मुख्यमंत्री की शेखावाटी में होगी ऐतिहासिक जनसभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री की धन्यवाद सभा को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं बैठक, मुख्यमंत्री की शेखावाटी में होगी ऐतिहासिक जनसभा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने सभा स्थल व हेलीपैड का लिया जायजा

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी नेहरू मैदान में 28 फरवरी को होने वाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धन्यवाद सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने दौरा किया साथ ही खेतड़ी नगर के भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर व कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री सभा स्थल का जायजा लेते।

मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार शेखावाटी में पिछले 35 सालों से नहर के मुद्दे पर वोट बटोरते रहे, लेकिन किसी ने भी इस मांग को पूरा नहीं किया। भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महज तीन महीने में ही नहर के मुद्दे को हरियाणा से समझौता कर शेखावाटी के जिलों में नहर आने का मार्ग शुरू कर दिया। जिसके लिए जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार प्रकट करने के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया जा रहा है। दाधीच ने कहा की यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक समझौता है।

इसके लिए मुख्यमंत्री की धन्यवाद सभा विवेकानंद की कर्म स्थली खेतड़ी से शुरू हो नवलगढ़ व श्री माधोपुर में आयोजित होगी। कार्यक्रम आयोजक खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि शेखावाटी में मुख्यमंत्री सबसे पहले खेतड़ी में आ रहे हैं, जिसके लिए विशेष सौगात भी मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आने से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में रोजगार बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएगे तथा खेतड़ी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए, खेतड़ी बांसियाल अभ्यारण में पर्यटकों के लिए सेंच्यूरी चालू की जाए तथा डेरी प्लांट को भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा रीको को भी अभी पूरी एनओसी नहीं मिली है, उसके लिए भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नेहरू मैदान में चल रही तैयारी का जायजा लेते हुए माकुल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर विकास भालोठिया, शेर सिंह निर्वाण, फतेह सिंह शेखावत, समाज सेवी बबलू अवाना, रामनिवास लादी, सतीश खरड़िया, धर्मा पहलवान, विश्वेनंद्र नालपुरिया, प्रमोद स्वामी, नंदकिशोर चौकड़ी वाला, नगेंद्र सिंह सोढा,कैलाश स्वामी, विद्याधर सैनी, अमरचंद शर्मा, डॉ सोमदत्त भगत, निखिल शर्मा, रोहतास मणकस, महेंद्र छावड़ी, राजेश पायल, सुरेंद्र लोयल, सुभाष तातीजा, डॉ रामनिवास, नरेंद्र शर्मा, रमेश कुमार, नरेश जोड़ा, पवन शर्मा, गजानंद कुमावत, आशीष गुर्जर, सत्यवीर चिरानी, दुर्गा प्रसाद, विपिन, राजवीर, एड. महेंद्र छाबड़ी, बिजनेस गुर्जर, रमेश कुमार, प्रमोद स्वामी, दुर्गा प्रसाद पपुरना ,विपिन शिमला, विश्वेंद्र नालपुरिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर मुकेश दाधीच व पवन मावंडिया ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के साथ नेहरू मैदान में जाकर सभा स्थल व हेलीपैड स्थल का भी जायजा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22