[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

IB ने की बड़ी कार्रवाई, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के केंटीन संचालक से जयपुर में करेगी पूछताछ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

IB ने की बड़ी कार्रवाई, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के केंटीन संचालक से जयपुर में करेगी पूछताछ

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में पूर्वी कमान के केंटीन संचालक को विदेश में कॉल करने के मामले में पूछताछ के लिए IB की टीम जयपुर लेकर गई है। पिछले कुछ समय से टीम केंटीन संचालक पर नजर रखे हुए थी।

बीकानेर : रविवार देर रात महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आईबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वी कमान के केंटीन संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी कमान के केंटीन संचालक द्वारा विदेश में कॉल करने के मामले में पूछताछ के लिए आईबी अपने साथ जयपुर लेकर गई है। पिछले कुछ समय से टीम ने केंटीन संचालक पर नजर रखे हुए थी। सूचना के पुख्ता होने के बाद आईबी की टीम रविवार देर रात महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचकर केंटीन संचालक विक्रम को पूछताछ के लिए अपने साथ जयपुर लेकर गई है।

हर साल होते हैं विदेशी सेनाओं के साथ अभ्यास

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एशिया की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज है। यहां हर साल दो-तीन देशों की सेनाओं के साथ भारतीय सेना संयुक्त युद्धाभ्यास करती है। रविवार को भी इस रेंज में जापान की सेना के साथ युद्धाभ्यास शुरू हुआ है। दूसरी तरफ इसके ईस्ट कैंप में केंटीन संचालक आईबी की पकड़ में आया है। सामरिक महत्व का स्थान होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण स्थान है, जिस पर दुनियाभर के देशों की नजर रहती है। यहां चलने वाली सैन्य गतिविधियों और हथियारों की जानकारी हासिल करने के लिए पहले भी कई बार जासूसी के प्रयास में कई लोग सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22