खेतड़ी में बाबा हरदेश सिंह की जयंती:संत निरंकारी मंडल ने निकाली सफाई रैली, अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ जल अभियान की शुरूआत की
खेतड़ी में बाबा हरदेश सिंह की जयंती:संत निरंकारी मंडल ने निकाली सफाई रैली, अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ जल अभियान की शुरूआत की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जितेंद्र कुमार
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित जैन मंदिर में रविवार को बाबा हरदेव सिंह की जयंती उत्सव पर संत निरंकारी मंडल ने प्रोजेक्ट अमृत महोत्सव के तहत सफाई रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी हरीराम गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता घनश्याम दास मूखी ने की। अतिथियों ने जैन मंदिर से रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जैन मंदिर से शुरू हुई रैली एनटीए कॉलोनी, सैंट्रल मार्केट, आजाद मार्केट, सीआइएसएफ कॉलोनी, गोठड़ा बस स्टैंड, मिस्त्री मार्केट, होते हुए भरगड़ान की ढाणी स्थित निरंकारी भवन परिसर में पंहुची। इस दौरान गोठड़ा सरपंच सरती देवी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुरुषों ने सफाई अभियान में बढ चढ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि हरीराम गुर्जर ने कहा कि संत निरंकारी मंडल सामाजिक कार्यों में बढ-चढ कर हिस्सा लेती है। उन्होंने कहा कि जरूरत मंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है। मनुष्य पर आने वाली विपत्तियों के दौरान उसके साथ खड़ा होकर आगे बढ़ने तथा मुश्किलों का सामना करने के लिए प्रेरित करना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
मुखी घनश्याम दास ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्म दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। उसी के उपलक्ष में स्वच्छ जल, स्वच्छ मन संरक्षण संदेश के मार्फत दिया। इसको लेकर समय-समय पर निरंकारी मंडल के सभी सदस्य अभियान का संचालन करते रहते है।
उन्होंने बताया कि देश में आज करीब दो हजार संत निरंकारी मंडल प्रोजेक्ट अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ जल और स्वस्थ मन का संदेश दे रहे है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रख कर दूसरे लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन निरंकारी सतगुरु माता सुद्दीक्षा महाराज ने प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग कर आगे बढ़ाने का संदेश के दिया। इस मौके पर संतोष रोजड़ा, राजपाल यादव, धर्मपाल, रघुवीर सिंह, विकास, प्रभुदयाल, अनिल, प्रदीप, प्रह्लाद पटेल, कैलाश, भारती, भवंरी, गायत्री, संतोष, अंगुरी देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।