[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : बेटों की शादी का झांसा देकर हड़पे 3.50 लाख रुपए:लड़की की फोटो दिखाकर किया राजी, पैसे लेकर शादी करने से किया मना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : बेटों की शादी का झांसा देकर हड़पे 3.50 लाख रुपए:लड़की की फोटो दिखाकर किया राजी, पैसे लेकर शादी करने से किया मना

बेटों की शादी का झांसा देकर हड़पे 3.50 लाख रुपए:लड़की की फोटो दिखाकर किया राजी, पैसे लेकर शादी करने से किया मना

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के कालोटा में एक विधवा महिला से उसके बेटों की शादी कराने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए हड़प लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने कोर्ट के माध्यम से दो जनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीआई विनोद सांखला ने बताया कि ढाणी कोल्याली तन कालोटा निवासी नानूड़ी देवी पत्नी नरशाराम ने जरिए इस्तगासे रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पति का 2018 में निधन हो गया था। वह गरीब विधवा महिला है तथा उसके दो बेटे जो विवाह योग्य हैं। उनकी शादी करने के लिए कई जगह बात चला कर शादी करवाने का प्रयास किया जा रहा था।

रिश्ता बताकर बढ़ाई पहचान

इस दौरान देवीपुरा थोई निवासी ख्यालीराम व सांवलपुरा निवासी धोलू गुर्जर मई 2021 में उसके घर आए और उसके लड़के के लिए रिश्ता बनाकर पहचान कर ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह उसके पुत्र राजेंद्र की शादी पाचीडाला में लीलाराम गुर्जर की लड़की से करवा सकते हैं, लेकिन शादी का खर्चा तुम्हारे को देना होगा। जिस पर वह सहमत हो गई और दोनों व्यक्ति शादी की बात को लेकर उसके घर पर आने जाने लगे।

लड़की फोटो दिखाकर लिए पैसे

इसके बाद 28 अगस्त 2021 को दोनों आरोपी उसके घर आए और एक लड़की की फोटो दिखा कर शादी के लिए राजी कर लिया। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपए पहले देने होंगे तथा डेढ़ लाख रुपए सगाई की रस्म पर दिए जाएंगे। जिस पर वह उनकी बातों पर विश्वास कर झांसे में आ गई तो दोनों व्यक्तियों से ने दो लाख रुपए ले लिए और एक माह बाद सगाई की रस्म कराने की बात कही।

तय समय पर मना कर दिया

इसके बाद 15 सितंबर 2021 को दोनों आरोपी एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर आए और उसके पुत्र राजेंद्र को सौ रुपए व कपड़े देकर सगाई की रस्म कर डेढ़ लाख रुपए लेकर चले गए। 15 नवंबर को शादी करना तय कर लिया। जब उनके द्वारा तय की गई दिनांक को कोई नहीं आया तो उन्होंने उनसे संपर्क किया तो दोनों आरोपियों ने कहा कि लीलाराम ने शादी करने से मना कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता से साढे़ तीन लाख रुपए हड़प लिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet