[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इनामी बदमाश गिरफ्तार:हत्या और डकैती के मामले में पांच साल से था फरार, एसपी ने घोषित किया था एक हजार रुपए का इनाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

इनामी बदमाश गिरफ्तार:हत्या और डकैती के मामले में पांच साल से था फरार, एसपी ने घोषित किया था एक हजार रुपए का इनाम

इनामी बदमाश गिरफ्तार:हत्या और डकैती के मामले में पांच साल से था फरार, एसपी ने घोषित किया था एक हजार रुपए का इनाम

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या और डकैती के मामले में 5 साल से फरार चल रहे एक हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हैं।

कोतवाली थाना अधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि पुलिस की 100 दिवसीय कार्य योजना में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने 2019-20 में हत्या और डकैती के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे इनामी बदमाश नयाबास निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने उस पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस आरोपी अमित को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस टीम में सीआई जयसिंह, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र, कांस्टेबल रामसिंह और मनोज कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad