[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत:खेत में पाइप लाइन बदल रहा था, दो पहले भी इसी लाइन एक व्यक्ति की मौत हुई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत:खेत में पाइप लाइन बदल रहा था, दो पहले भी इसी लाइन एक व्यक्ति की मौत हुई थी

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत:खेत में पाइप लाइन बदल रहा था, दो पहले भी इसी लाइन एक व्यक्ति की मौत हुई थी

झुंझुनूं : हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मामला झुंझुनूं के धनूरी थाना क्षेत्र के बाजला गांव का है। मृतक देवकरण सिंह (51) पुत्र रामेश्वर सुबह 6 बजे अपने खेत में लाइन पलट रहा था। इस दौरान बिजली के तारों से पाइप के छू जाने से करंट दौड़ गया। काफी देर तक देवकरण घर नही आया तो परिजनों ने फोन किया। कॉल रिसीव नही हुआ तो खेत में गए तो वह अचेत मिला। उसके बाद परिजन देवकरण को झुंझुनूं के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को बीडीके अस्पताल लेकर आए। पूर्व सरपंच मूलसिंह बाजला ने बताया कि देवकरण सिंह सुबह अपने खेत में लाइन बदल रहा था।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप इस दौरान 11 केवी की हाईटेंशन लाइन से पाइप टच होने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन लाइन खेत से 12 से 15 फीट ऊंची है। कई बार शिकायत कर चुके है। अब तक कोई सुनवाई नही हुई। मृतक के लड़के नवीन ने बताया कि बार बार कहने पर उंची लाइन नही की। 11 केवी लाइन खेत के उपर से गुजर रही है। तार 10 से 15 फिट की उंचाई पर है। कई बार अधिकारियां को अवगत करा चुके है। फिर कोई सुनवाई नही हुई। देवकरण के एक लड़का व लड़की है। बेटी ममता फाइनल में पढ़ रही है। वही बेटा नवीन 12 वीं कक्षा का स्टूडेंट है। गौरतलब है कि 19 दिसंबर 2023 को भी इसी गांव नजदीक फ्रांस का बास में इसी लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वही करीब 12 दिन पहले भी बिसाऊ थाना क्षेत्र के हमीरवास गांव में इसी तरह से एक इंजीनियर स्टूडेंट मौत हो गई थी।

एक साल में आधा दर्जन हादसे

22 दिसंबर को उदयपुरवाटी में मकान के पास से गुजर रहे बिजली तारों के छू जाने से 13 साल की मासूम की मौत हो गई थी। जुलाई में ऊबली का बालाजी में खेत में पोल की ताण में करंट आने से बालक झुलस गया था। उसका हाथ काटना पड़ा था। पिछले साल शहर के मुस्लिम स्कूल के पास खुले तारों के छू जाने से एक युवक ट्रांसफार्मर पर गिर गया था। झुलसने युवक की मौत हो गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22