नीमकाथाना जिले में 119 सेंटरों पर होगी बोर्ड परीक्षा:33851 स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम, 3 पारियों में ली ब्लॉक की बैठक
नीमकाथाना जिले में 119 सेंटरों पर होगी बोर्ड परीक्षा:33851 स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम, 3 पारियों में ली ब्लॉक की बैठक
नीमकाथाना : नीमकाथाना बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2024 के केंद्राधीक्षकों की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन पारियों में केंद्राधीक्षकों की बैठक ली। जिले में 29 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी।

बैठक में नीमकाथाना जिले के समस्त 6 ब्लॉक श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, पाटन, खेतड़ी, अजीतगढ़ और उदयपुरवाटी के कुल 119 केंद्राधीक्षकों ने भाग लिया। इससे पूर्व जिला परीक्षा संचालन कमेटी का गठन कर किया गया। मास्टर ट्रेनर हजारीलाल सैनी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा राधेश्याम योगी ने केंद्राधीक्षकों और पेपर कोर्डिनेटर को निर्देशित करते हुए प्रश्न पत्रों की गोपनीयता के बारे में निर्देश दिए देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में परीक्षा में लापरवाही या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षाएं के लिए 119 केंद्र बनाए गए हैं। वही पेपर कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें से 118 सरकारी स्कूलों में और 1 केंद्र निजी स्कूल में रहेगा। 25 फरवरी को नीमकाथाना जिले के 18 पुलिस थानों/चोकियों में बोर्ड परीक्षा के समस्त प्रश्न पत्र सशस्त्र सुरक्षा कर्मिकों की मौजूदगी में रखे जाएंगे। जिले में एक भी एकल और नोडल परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। नीमकाथाना जिले में माध्यमिक परीक्षा के 18381 और उच्च माध्यमिक के 15470 कुल 33851 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038745


