[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देश में भाजपा का नहीं दो तीन गुजराती भाइयों की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का शासन, वर्तमान भारत की ईस्ट इंडिया कंपनी बनती जा रही है मोदी सरकार : सुंडा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

देश में भाजपा का नहीं दो तीन गुजराती भाइयों की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का शासन, वर्तमान भारत की ईस्ट इंडिया कंपनी बनती जा रही है मोदी सरकार : सुंडा

आयकर कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने के मामले में सोमवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने आयकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर काफी देर तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा मिलकर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। विपक्षी नेताओं पर ईडी और इंकम टैक्स की कार्रवाई पूरा देश देख ही रहा है। अब कांग्रेस के बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया है। जो गलत है। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर सीबीआई, ईडी, इंकम टैक्स सहित अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग सिर्फ और सिर्फ विपक्षी पार्टियों और नेताओं को परेशान करने के लिए कर रही है। जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में भाजपा का शासन नहीं है बल्कि गुजराती दो-तीन भाइयों की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ही शासन चला रही है। इनका उद्देश्य लोकतंत्र की हत्या करना है और संविधान की धज्जियां उड़ाना है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार अभी भी नहीं मानती है और इन एजेंसियों को राजनैतिक प्रतिशोध के रूप में इस्तेमाल करना बंद नहीं करती है। तो कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल, नेता, कार्यकर्ता और आम जनता सड़कों पर आकर इस तानाशाही का मुंह तोड़ जवाब देगी। इस मौके पर सुंडा ने कहा कि मोदी सरकार ने लगातार अलोकतांत्रिक कृत्य कर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के बैंक खाते मोदी सरकार के इशारे पर ही आयकर विभाग द्वारा फ्रीज किए गए। वर्तमान भारत के मोदी सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी बनती जा रही है। बिना किसी वैध कारण के यह क्रूर कदम लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उठाया गया है। इसके द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर हमला ही नहीं किया गया। बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी जबरदस्त हमला है।

जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने बताया कि इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर महला गिडानिया, मेहर कटारिया चिड़ावा, नवीन खेदड़ गुढ़ागौड़जी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनिल झाझड़िया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, असंगठित कामगार जिलाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद यूसुफ, महिला कांग्रेस झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मानसिंह सहारण, राजकुमार ढाका, जिला महासचिव युनूस गौरी,जिला सचिव सुभाष भांबू, श्रीचंद झाझड़िया, मनोहरलाल बाकोलिया, मंडल अध्यक्ष शीशराम, शमशाद खान, राकेश राहड़, शंकर कपूरिया, लक्ष्मणसिंह सैनी, गोकुलचंद मानोता जाटान, संतकुमार चैनपुरिया, विनोद काजला, लीलाधर धौलपुरिया, मोहम्मद सलीम गहलोत, टोडाराम मीणा, फारूक डाबड़ी बलौदा, मुकेश सैनी, अनीश जांगिड़, सलीम खान खानजादा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet