[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार और बाइक में भिड़ंत:बाइक सवार दो युवक घायल, गंभीर हालत में एक जिला अस्पताल रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार और बाइक में भिड़ंत:बाइक सवार दो युवक घायल, गंभीर हालत में एक जिला अस्पताल रेफर

कार और बाइक में भिड़ंत:बाइक सवार दो युवक घायल, गंभीर हालत में एक जिला अस्पताल रेफर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद ख़ान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बीलवा के पास सोमवार को एक बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे नीमकाथाना रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बांकोटी निवासी नवीन पुत्र सीताराम, जसरापुर निवासी पंकज पुत्र हेमराज दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव से खेतड़ी आ रहे थे। इस दौरान जब वह बीलवा चौराहे पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खेतड़ी उप जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान हादसे की सूचना पर एंबुलेंस पायलट महेश कुमार गुर्जर व एमटी नितिन कुमार मौके पर पहुंचे तथा हादसे में दोनों घायलों को खेतड़ी के राज के उप जिला अस्पताल लाया गया।

इस दौरान प्राथमिक उपचार के बाद नवीन कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे नीम का थाना रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल पंकज कुमार ने बताया कि वह अपने साथी नवीन के साथ खेतड़ी में पौधे लेने के लिए आ रहे थे। वह दोनों जसरापुर के निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई। वही दोनों घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली।

सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि हादसे में घायल नवीन की हालत गंभीर होने पर उसे नीमकाथाना रेफर किया गया है। मौके पर ही गाड़ी खड़ी होने की जानकारी मिली है, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों के ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet