[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक सवार युवक से मारपीट:बदमाशों ने मारपीट करके छोड़ा,बाइक को आग लगा दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाइक सवार युवक से मारपीट:बदमाशों ने मारपीट करके छोड़ा,बाइक को आग लगा दी

बाइक सवार युवक से मारपीट:बदमाशों ने मारपीट करके छोड़ा,बाइक को आग लगा दी

सीकर : सीकर के जाजोद इलाके में देर रात बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की। उसका किडनैप करके उसकी बाइक को जला दिया। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। अब नाबालिग का रींगस अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल जाजोद सीएचसी के पास कैंपर और बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाश काफी देर तक किसी का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू की और उसकी बाइक को आग लगा दी। बदमाशों ने युवक को अपने साथ गाड़ी में डाल लिया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक जलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस को पता चला कि युवक का किडनैप किया गया है। ऐसे में इलाके में नाकाबंदी भी करवाई गई। घटना के करीब तीन से चार घंटे बाद बदमाश युवक को शाहपुरा ठीकरिया को जोहड़े के पास पटक कर चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां पुलिस ने मौका मुआयना किया और युवक से घटना के बारे में जानकारी ली। युवक का नाम कमलेश (19) पुत्र फूलचंद निवासी ठीकरिया है। मामले में थानाधिकारी अशोक का कहना है कि फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22