[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित रेल लाइन के विरोध में ज्ञापन,कहा-किसी सूरत में नहीं….


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

किसान नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित रेल लाइन के विरोध में ज्ञापन,कहा-किसी सूरत में नहीं….

झुंझुनूं के नवलगढ़ के समीन गोठड़ा में संचालित श्री सीमेंट के लिए प्रस्तावित रेल लाइन का विरोध शुरू हो गया है.हम कहां जाएंगे. इसलिए उपखंड अधिकारी नवलगढ़ आपत्ति दर्ज कराई. किसानों ने कहा कि हम हमारी जमीन नहीं देंगे.

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : झुंझुनूं के नवलगढ़ के समीन गोठड़ा में संचालित श्री सीमेंट के लिए प्रस्तावित रेल लाइन का विरोध शुरू हो गया है. इस रेल लाइन से प्रभावित किसानों ने जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश यादव के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के समक्ष अपनी आ​पत्ति दर्ज करवाई.

किसान नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

इलाके के झाझड़, बसावा, खिरोड़, दुर्जनपुर के किसानों ने उपखंड कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ नारे लगाए और अधिकारी के सामने अपनी खातेदारी की जमीन दर्ज कराते हुए कहा कि हमारी जमीन से किसी भी सूरत में रेल लाइन नहीं जाने देंगे. क्योंकि इस रेल लाइन से हमारे जमीन के दो टुकड़े हो रहे हैं.

रेल लाइन से हो रहे किसानों की जमीन के दो टुकड़े
जो टुकड़े हो रहे है वह भी आड़े, तिरछे. किसानों ने कहा कि हमारी जमीन सिंचित जमीन है. इसमें दो से अधिक फसले हमारी जमीनों में पैदावार होती है. कई किसानों ने कहा हमारी जमीनों में फलदार पेड़ लगे हुए. हमारी रोजी-रोटी छिन जाएगी. हम कहां जाएंगे. इसलिए उपखंड अधिकारी नवलगढ़ आपत्ति दर्ज कराई. किसानों ने कहा कि हम हमारी जमीन नहीं देंगे.

ये रहे मौजूद 
आपत्ति करने वाले किसान झाझड़ से रतनसिंह शेखावत, किशोर सैनी, सुलतान सैनी, बाबूलाल सैनी, द्वारकाप्रसाद, शंकरलाल, मेघारामसिंह, गुमानसिंह, बोदूराम, शिशपाल पूनियां, महेश कुमार सैनी, महेंद्र यादव, झाबरमल, कौशल्या, महेंद्र ढोलीवाल, कजोड़ खैंटा, बजरंगलाल खैंटा, शोभसिंह, गिरवरसिंह, अवतारसिंह, मूलाराम सैनी, प्रभुसिंह, नंदूसिंह, गुमानसिंह, करणीराम झाझड़िया आदि मौजूद थे.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22