स्टार एकेडमी में पंचमी के दिन मनाया बसंत उत्सव
स्टार एकेडमी में पंचमी के दिन मनाया बसंत उत्सव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों द्वारा मांँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर धूप-दीप-नैवेद्य अर्पित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा 6 के विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती की सुंदर आरती प्रस्तुत की गई। एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने अपने व्यक्तत्व में भारत की छ: ऋतुओं बसंत ऋतु की महत्ता व बसंत पंचमी पर्व की महिमा, माँ सरस्वती प्राकट्य की पौराणिक कथा से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार माँ सरस्वती का अतिप्रिय पीले रंग के परिधानों में सजा दृष्टिगोचर हुआ।
इस अवसर पर मैनेजमेंट पदाधिकारियों के साथ एकेडमी एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, मधु जांगिड, पूजा कुमावत, पूनम तंवर, कविता पूनिया, अमरेश नुनियाँ, सुनील कुमार टेलर, संजय जाँगिड़, यशस्वी शर्मा, हरिशचन्द्र कालोइया, गौरव बंसल, जगदीश प्रसाद, विक्रम सिंह, अजीत, प्रिया सैनी, सुशील फगेड़िया, महेंद्र सिंह सिहाग, महेंद्र बेनीवाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, अनूप कुमार शर्मा, कपिल जांगिड, सोहन बाकोलिया, शंकरलाल बाकोलिया, नंदलाल शास्त्री, नवीन सैनी, निशा शर्मा, सैनीगल, पपीता कुलहरी, कुमार, कर्म सिंह, प्रियंका बुडानिया, महेश कुमार शर्मा, मीनाक्षी सोनी, नीतू जानू, सरोज पचार, महिमा शर्मा, करुणा कुमारी, पिंकी जाँगिड़, सविता सैनी, पूनम कुमारी, रिंकू चौधरी, अनीता शर्मा, रोहित कुमार यादव, प्रवीर पात्रा, धर्मवीर मीणा, सूरज, प्रहलाद सिंह आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।