वार्डवार आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर
वार्डवार आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
छापर : आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से छापर नगरपालिका द्वारा वार्डवार शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नगरपालिका प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को वार्ड संख्या 02, 16 जून को वार्ड संख्या 03, 18 जून को वार्ड संख्या 04 तथा 19 जून को वार्ड संख्या 05 के लिए नगरपालिका मीटिंग हॉल में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। शिविरों में सफाई, जल व्यवस्था, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर संबंधी कार्य सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी नगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208698


