पति को न्याय दिलाने के लिए पत्नी ने दिया जिला कलेक्टर नीमकाथाना को ज्ञापन।
न्याय के लिए प्रधानमंत्री तक जाना पड़े तो जाऊंगी - रेखा सैनी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया
ककराना : तकनीकी सहायक लाइनमैन मुकेश कुमार सैनी को 3 साल पहले लगे 11 केवी लाइन के करंट से घायल हुए पीड़ित पति को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को जिला कलेक्टर नीमकाथाना को ज्ञापन दिया । पत्नी रेखा सैनी ने ज्ञापन में बताया कि मेरे पति 3 साल पहले टकराना जीएसएस पर कार्यरत थे जहां दिपपुरा फीडर में शटडाउन लेकर काम कर रहे थे, अचानक पीछे से कनिष्ठ अभियंता व ठेका कर्मी दोनों की मिलीभगत से लाइन को चालू कर दिया मेरे पति बुरी तरह से जलकर घायल हो गए वहां से गुढा गोड़जी अस्पताल ले जाया गया वहां वहां से मेरे पति की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया। जिसे लगभग 1 महीने तक इलाज चला ।

अब मेरी सरकार से यही मांग है कि मेरे पति को न्याय मिले और कनिष्ठ अभियंता व ठेकाकर्मी विभाग के कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। अगर न्याय नहीं मिलता है तो मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तक मेरे पति को न्याय दिलाने के लिए जाऊंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039228


