[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्राइम वेब सीरीज देखकर पति का मर्डर करवाया:प्रेमी को बोला था- टाइम पर रुपए नहीं देता, पुलिस को चकमा देने नए जूते खरीदे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

क्राइम वेब सीरीज देखकर पति का मर्डर करवाया:प्रेमी को बोला था- टाइम पर रुपए नहीं देता, पुलिस को चकमा देने नए जूते खरीदे

क्राइम वेब सीरीज देखकर पति का मर्डर करवाया:प्रेमी को बोला था- टाइम पर रुपए नहीं देता, पुलिस को चकमा देने नए जूते खरीदे

सीकर : पति से टाइम पर रुपए नहीं मिलने पर पत्नी ने उसका मर्डर ही करवा दिया। आरोपी पत्नी ने इंटरनेट पर क्राइम से जुड़ी वेब सीरीज देखकर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया था। प्रेमी ने भी मर्डर करने के लिए नए जूते खरीदे थे। इसके बाद प्री-प्लान तरीके से लाठियों से प्रेमिका के पति पर वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

ये घटना सीकर जिले के सिहोट बड़ी में 29 जनवरी की है। मामले के 15 दिन बाद सीकर एसपी परिस देशमुख ने मंगलवार को खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी पूजा देवी (27) पत्नी रामधन और उसके प्रेमी सुरेश कुमार उर्फ कालू (35) पुत्र सांवरमल मीणा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों सिहोट बड़ी के रहने वाले है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। महिला ने पति का गांव के लड़कों से विवाद बताया। वहीं कालू पर भी शक नहीं हुआ। घटना वाले दिन भी वह घर पर ही मिला था।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी परिस देशमुख और सीओ ग्रामीण नरेंद्र कुमार।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी परिस देशमुख और सीओ ग्रामीण नरेंद्र कुमार।

40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, तब पकड़ में आया आरोपी
एसपी ने बताया कि रामधन मीणा (28) की हत्या के मामले में उसके भाई विनोद मीणा ने 30 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसका भाई 29 जनवरी की रात काम से लौटा था। वह अपने खेत का गेट बंद करने गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन देखने गए तो शव मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियारों से वार करने के निशान थे। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने धरना भी दिया था। पांच दिन बाद समझाइश के बाद परिजन माने थे।

मृतक की पत्नी और पड़ोसी निकले हत्यारे
एसपी ने बताया कि मौके से मिले फिंगर प्रिंट और सीसीटीवी फुटेज से भी कोई क्लू हाथ नहीं लगा था। 40 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ की गई थी। इस दौरान मुखबिर के जरिए रामधन के पड़ोस में ही रहने वाले कालू पर शक हुआ। सख्ताई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया, जिसमें सामने आया कि मृतक की पत्नी का भी हत्या में हाथ है।

मृतक रामधन मीणा डिलीवरी बॉय था।
मृतक रामधन मीणा डिलीवरी बॉय था।

एक साल से चल रहा था लव अफेयर
पूछताछ में आरोपी कालू ने बताया कि 28 जनवरी को भी उसने रामधन को मारने की कोशिश की थी लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया था। इसके बाद 29 जनवरी को हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वह और रामधन का खेत एक ही जगह है। उसके घर पर भी आता-जाता रहता था। इस कारण रामधन की पत्नी पूजा से भी संपर्क था। धीरे-धीरे रामधन की पत्नी और उसके बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। दोनों के बीच करीब एक साल से लव अफेयर चल रहा था। पूजा अपने पति से काफी परेशान थी और पीछा छुड़वाने चाहती थी। तब दोनों ने मिलकर रामधन को मारने और उसके बाद शादी करने का प्लान बनाया।

क्राइम वेब सीरीज देखकर मर्डर प्लान किया
एसपी ने बताया कि आरोपी पूजा और उसके पति रामधन के बीच करीब एक साल पहले विवाद भी हुआ था। वह अपने पीहर चली गई थी लेकिन रामधन उसे वापस लेकर आ गया था। आरोपी महिला लंबे से अपने पति को मारने की फिराक में थी। उसने अपने प्रेमी कालू को कहा था कि पति टाइम पर पैसे नहीं देता। उसे खुश भी नहीं रखता। ऐसे में दोनों ने मिलकर रामधन को जान से मारकर शादी करने का प्लान बताया। इसके लिए पूजा लंबे टाइम से प्लानिंग कर रही थी। वह घर पर अकेली रहती थी। ज्यादातर समय इंटरनेट पर क्राइम से जुड़ी वेब सीरीज और अन्य एपिसोड देखती रहती थी। इससे आइडिया मिला और फिर प्रेमी कालू के जरिए अपने पति की हत्या करवा दी।

दोनों आरोपियों का मर्डर के बाद शादी करने का प्लान था।
दोनों आरोपियों का मर्डर के बाद शादी करने का प्लान था।

पुलिस को गुमराह करती रही आरोपी महिला
मृतक की पत्नी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को भी गुमराह किया। उसने पुलिस को बताया कि पति का गांव के कुछ लड़कों से विवाद था। खेत का गेट बंद करने को लेकर रामधन और उसके पड़ोसी खेत मालिकों के बीच एक साल पहले विवाद भी हुआ था। जिसके बाद निर्णय हुआ था कि रामधन ही रात को गेट बंद करेगा। महिला पूजा बीएम सेकंड ईयर तक पढ़ी हुई है और उसका प्रेमी कालू पांचवीं पास है।

Related Articles