[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय महाविद्यालयों में 1 मई से ऑनलाइन एडमिशन शुरू, 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

राजकीय महाविद्यालयों में 1 मई से ऑनलाइन एडमिशन शुरू, 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन

राजकीय महाविद्यालयों में 1 मई से ऑनलाइन एडमिशन शुरू, 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन

बुहाना : आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा सत्र 2026-27 के लिए राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से शुरू कर दी गई है। इसके तहत राजकीय महाविद्यालय बुहाना में भी बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई से 15 मई 2026 तक जारी रहेगी।

नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में बीए के तहत अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र एवं संस्कृत सहित कुल सात ऐच्छिक विषय उपलब्ध हैं।

छात्रवृत्ति और सुविधाएं

प्रवेशित विद्यार्थियों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, कालीबाई भील छात्रवृत्ति, देवनारायण छात्रवृत्ति योजना और ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही महाविद्यालय में लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

20 मई को आएगी मेरिट लिस्ट

प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेशित विद्यार्थियों की वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) 20 मई 2026 को जारी की जाएगी।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

हेल्प डेस्क अधिकारी कमल कुमार के अनुसार आवेदन के लिए आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, 10वीं-12वीं की अंकतालिका, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, ईमेल आईडी और एसएसओ आईडी आवश्यक होंगे। प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए छात्र हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles