[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

चिड़ावा : भारतीय जनता पार्टी चिड़ावा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन भाजपा कार्यालय में मनाई गई।

इस अवसर पर नगर महामंत्री मुकेश खंडेलवाल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया कि दो दीनदयाल मिल जावे तो भारत की राजनीति में काफी सुधार आ जावे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सोच था की हर खेत को पानी हर हाथ को रोजगार मिले।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच था कि समाज की अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाएं अंतिम आदमी तक पहुंचे इसके लिए गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। समस्त कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी इस अभियान को सफल बनाने की है हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने भी इस अभियान को सफल बनाने की के कार्य को गंभीरता से लिया है।

इस अवसर पर डॉक्टर शंभू पवार, विद्याधर सैनी, मंडल महामंत्री मदन डारा, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉक्टर बी एल वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष उत्तम पूनिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक महारानी, पार्षद गंगाधार सैनी, अमर सिंह तंवर, मंडल उपाध्यक्ष राकेश श्रॉफ, युवा मोर्चा मोहित तामडेत, महामंत्री विजय महारानी, सूर्य प्रकाश वर्मा, चंद्रेश वर्मा, सुभाष वर्मा, सुनील जांगिड़, दयानंद महारानियां, अशीष वर्मा वह अन्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles