[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में नैक टीम का दौरा आज , तैयारियां पूर्ण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में नैक टीम का दौरा आज , तैयारियां पूर्ण

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में नैक टीम का दौरा आज , तैयारियां पूर्ण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता 

खेतड़ी  : स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निरीक्षण के लिए यूजीसी के तहत बेंगलुरु से आने वाली राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक)की टीम दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को खेतड़ी आयेंगी। जानकारी देते हुए प्राचार्य महिपाल कुमावत ने बताया कि तीन सदस्यीय इस टीम में डॉ दामोदर मिश्रा, डॉ सुधीर वारकर व डॉ शैला बूटवाला महाविद्यालय के भवन, शैक्षिक, खेल व अन्य गतिविधियों का मूल्यांकन करेंगे तथा पूर्व छात्र परिषद से भी संवाद करेंगे। महाविद्यालय ने टीम के मुल्यांकन कार्यक्रम की समस्त तैयारी पूर्ण करली है। इसके तहत महाविद्यालय में सोलर प्लांट की स्थापना, खेल मैदान को तैयार करवाना, कॉलेज भवन की साफ सफाई व रंग रोगन कार्य करवाना, आईसीटी लैब तथा भाषा लैब का नवीनीकरण करवाया गया है।

निरीक्षण की तैयारी में डॉ मनोज कुमार शर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह एचरा, सुरेश चाहर, नरपत सिंह चारण, बेगराज कुमावत, राकेश कुमार, उमाशंकर, जितेंद्र कुमार सैनी, डॉ राम नारायण झा, मोहन पंवार, प्रशांत पंवार, अरविंद, प्रदीप कुमार, यादराम सैनी सहित समस्त स्टाफ जुटा हुआ है। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में मूल्यांकन के लिए छात्र-छात्राओं व स्टाफ की जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77