झाडोल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मंत्री राजस्थान सरकार बाबूलाल खराड़ी का किया स्वागत
झाडोल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मंत्री राजस्थान सरकार बाबूलाल खराड़ी का किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी स पत्नीक अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे झुंझुनूं जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन जी पुरोहित के नेतृत्व में उनके कृषि फार्म पर झुंझुनूं शहर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान राम का चित्र भेंट कर उनका और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया गया मंत्री महोदय ने सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना व उनका निदान करने के लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित, पार्षद विजय कुमार सैनी, बुधराम सैनी, मंडल महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी विजय शंकर जोशी, मंडल उपाध्यक्ष ललित जोशी, सुमेर कड़वासरा, संदीप गोयल, सौरभ जोशी, गौ संवर्धन संस्थान के जिला अध्यक्ष प्रवीण स्वामी, सुरेंद्र बंसीवाल, शंभू नेहरा, मात्र शक्ति ममता शर्मा, मंजू चौहान, बबीता पुरोहित, सुनीता सेन, देविका सेन, मधु मुरारका, विनोद शेखावत, मंजू शेखावत, सरोज सोनी, कंचन कुमावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।