सचिव द्वारा किया गया जिला कारागृह का निरीक्षण
सचिव द्वारा किया गया जिला कारागृह का निरीक्षण
सीकर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के सचिव धर्मराज मीणा द्वारा जिला कारागृह, सीकर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव मीणा द्वारा जेल मेन्यूअल के अनुसार कारागृह की व्यवस्थाओं जैसे भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय कारागृह में उपस्थित निरूद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता से अवगत करवाया गया। सचिव मीणा ने व्यक्तिशः रूबरू होकर कारागृह में दी जाने वाली सुविधाओं एवं न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कारागृह में उपलब्ध सुविधाओं में सुधार के लिए कारापाल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। निरीक्षण के दौरान कारापाल मय कारागृह स्टाॅफ उपस्थित रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039540


