[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

68वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन:माजरा की टीम ने झुंझुनूं का हराकर जीता खिताब, विजेताओं को किया गया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

68वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन:माजरा की टीम ने झुंझुनूं का हराकर जीता खिताब, विजेताओं को किया गया सम्मानित

68वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन:माजरा की टीम ने झुंझुनूं का हराकर जीता खिताब, विजेताओं को किया गया सम्मानित

मेहाड़ा : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा के गोगाजी खेल मैदान में चल रही 68 वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर थीं। जबकि अध्यक्षता थानाधिकारी मेहाड़ा राजवीर सिंह ने की।

नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया की फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश व पड़ोसी राज्य हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से आई 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसपी क्लब माजरा व डेलिसा क्लब झुंझुनूं की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान एसपी क्लब माजरा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए झुंझुनूं की टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

खेल भावना से खेलने का दिया संदेश
मुख्य अतिथि पूनम गुर्जर ने कहा कि कहा कि खिलाड़ियों को पूर्ण अनुशासन में रहते हुए खेल को खेल की भावना से खेलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। वर्तमान समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होते जा रहे हैं जो उनके लिए सही नहीं है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। खेलों के जरिए देश के अनेक युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है, जिनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा फायदा
ग्रामीण क्षेत्र में संसाधनों का अभाव होने के कारण खेलों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि सरकार की ओर से गांव-गांव खेलों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवा दिए जाएं तो ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने में काफी फायदा मिलेगा।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विजेता टीम माजरा को 71 हजार रूपए नकद व ट्राफी तो उपविजेता टीम झुंझुनूं को 51 हजार रूपए नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर होशियार सिंह, रामावतार गोठवाल, रामकिशन, सुभाष चन्द्र, सुरेंद्र गहलावत, नाहरसिंह थालोर, रोशन लाल स्वामी, जयदयाल जांगिड़, बंशीधर किराड, संजय स्वामी, रमेश गहलावत, प्रभु राजोता, उम्मेदसिंह, राजपाल, अमित कुमार, कुलदीप, कर्मवीर सिंह, संदीप, साहिल गोठवाल, अनिल, अजीत, विक्रम, पंकज, शैलेंद्र धर्मवीर, प्रहलाद, बंटी, विकास, किशन सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22