आरपीएफ के हेड कांस्टेबल का दिल्ली में निधन:पिलानी के झेरली गांव में होगा अंतिम संस्कार, ट्रेनिंग सेंटर में थी ड्यूटी
आरपीएफ के हेड कांस्टेबल का दिल्ली में निधन:पिलानी के झेरली गांव में होगा अंतिम संस्कार, ट्रेनिंग सेंटर में थी ड्यूटी
पिलानी : पिलानी ब्लॉक के झेरली गांव के जयसिंह मीणा का गुरुवार देर शाम दिल्ली में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। जय सिंह मीणा रेलवे सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। शुक्रवार देर रात उनकी पार्थिव देह पिलानी लाई जाएगी और पैतृक गांव झेरली में शनिवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आरपीएफ की 15 सदस्यीय टुकड़ी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देगी।
जयसिंह मीणा पुत्र रामेश्वर लाल मीणा रेलवे सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। आरपीएफ में उन्होंने 2000 में ड्यूटी ज्वॉइन की थी। फिलहाल वे आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर दिल्ली में ड्यूटी कर रहे थे, जहां कल देर शाम उनका निधन हो गया। जयसिंह मीणा 5 भाईयों व 2 बहनों में सबसे छोटे थे। वे परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। धर्मपत्नी सरोज देवी गृहिणी हैं और 2 बेटे सूरज और मोहित हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067931

