ब्लॉक की 54 स्कूलों में वितरण होंगी साइकिल:9वी कक्षा में पढ़ने वाली 1876 छात्राओं को दी जाएगी, दो साल से था इंतजार
ब्लॉक की 54 स्कूलों में वितरण होंगी साइकिल:9वी कक्षा में पढ़ने वाली 1876 छात्राओं को दी जाएगी, दो साल से था इंतजार
नीमकाथाना : नीमकाथाना ब्लॉक की 54 स्कूलों में साइकिलों का वितरण जल्द शुरू होने वाला है। 9वी कक्षा में पढ़ने वाली 1876 छात्राओं को साइकिल मिलेंगी। वर्ष 22-23 की 947 और वर्ष 23-24 की 950 साइकिलों का वितरण होगा। विभागीय स्तर पर सत्र शुरू होने के साथ ही 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल बांटी जानी थी, लेकिन बीते दो सत्रों से साइकिल वितरण नही हुई।
साइकिल काले रंग में हैं। इन्हें कंपनी कार्मिक असेंबल कर रहे हैं। पिछली भाजपा सरकार में भगवा रंग की साइकिले बांटी गई थी। राजकीय गजानंद मोदी सीसै स्कूल के नोडल प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नीमकाथाना नोडल की 54 स्कूलों की 947 छात्राओं को निशुल्क बांटी जाएगी। वहीं सत्र 2023-24 की 950 छात्राओं को निशुल्क साइकिल दी जाएगी। ऐसे में नीमकाथाना नोडल पर 1876 साइकिल बांटी जाएगी।
शहर की गजानन मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 54 स्कूलों की साइकिल तैयार हो रही है। 3 कर्मी एक दिन में करीब 8 से 10 साइकिल तैयार कर रहे हैं। साइकिलों का वितरण मार्च या अप्रेल माह से शुरू हो जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039123


