[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्रकारिता के भीष्म पितामह पं. झाबरमल शर्मा की 136 वीं जयन्ति समारोह पूर्वक मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्रकारिता के भीष्म पितामह पं. झाबरमल शर्मा की 136 वीं जयन्ति समारोह पूर्वक मनाई

पत्रकारिता के भीष्म पितामह पं. झाबरमल शर्मा की 136 वीं जयन्ति समारोह पूर्वक मनाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान 

खेतड़ी : पत्रकारिता के भीष्म पितामह पं.झाबरमल शर्मा की 136 वीं जयन्ति शनिवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय परिसर के ओपन थिएटर में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज के सानिध्य में समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्यअतिथि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष गीता देवी सैनी ने की।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, पार्षद लीलाधर सैनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजेश शाह, वासुदेव तिवाड़ी, अशोक सिंह शेखावत, फतेह सिंह शेखावत, ईश्वर पांडे, गजेंद्र जलन्द्रा, महेंद्र लोयल, महिपाल दोराता, डॉ राघवेंद्र पाल, शेर सिंह कृष्णिया, सत्यनारायण भार्गव, शिव कुमार सुरोलिया, डॉ स्वास्तिक शर्मा, डॉ सोमदत्त भगत, गजेंद्र पारीक, विद्याधर सैनी, निखिल शर्मा, नागेंद्र सिंह सोढा, विनोद सोनी, नंदकिशोर चौकड़ी वाला, रामस्वरूप सैनी, महिपाल सिंह गाडराटा, डॉ संतोष सैनी, किशोर शर्मा, जोगेंद्र सिंह भिंटेरा, डॉ रामकुमार सिराधना, राजेश कुमावत, चरण सिंह शेरावत, मंजू सैनी, पवन कौशिक, ज्योति भारद्वाज, शशि सैनी, विजय पाल भाटीवाड, डॉ महेंद्र सैनी, जितेंद्र कुमार मेहरड़ा, प्रदीप कुमार सुरोलिया, नीलम सक्सेना, केशव प्रसाद शर्मा, रमेश कुमार अग्रवाल, राजेंद्र सुरोलिया, संजय कुमार सुरोलिया, धर्मा पहलवान, मोहम्मद हारून, रमेश कुमार सैनी, अशोक कुमार सैनी, कैलाश स्वामी, भवानी शंकर शर्मा, उम्मेद सिंह बूरका, सुरेश स्वामी, सतीश खारड़िश विशिष्ट अतिथि थे।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित झाबरमल शर्मा त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होने अंग्रेजो के जमाने में पत्रकारिता की जब लिखना तो दूर बोलना भी अपराध माना जाता था। उन्होने खेतड़ी के राजा अजीतसिंह व स्वामी विवेकानंद के रिश्तो को जगजाहिर किया। जिससे खेतड़ी का नाम विश्व के मानचित्र पर आया। स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुडी दर्जनो महत्वपूर्ण घटनाओ का खेतड़ी से सम्बन्ध रहा हैं। रामकृष्ण मिशन की खेतड़ी शाखा की स्थापना पंडित जी के सद् प्रयासो से हुई। समारोह के संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकार डालते हुए अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियो ने पं.झाबरमल शर्मा के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्याअर्पण कर किया।

इस मौके पर रघुनंदन शाह, एडवोकेट विजेंद्र सैनी, अमरचन्द शर्मा, विशंम्भर लाल शर्मा, गोपालराम सैनी, निकेश पारीक, रमेश कुमार तिवाड़ी, जितेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद सिंह निर्वाण, अशोक शर्मा, हवासिंह गुर्जर, उमाशंकर, पीयूष सुरोलिया, पवन शर्मा, अमित सैनी, महेन्द्र छाबड़ी, प्रिंस कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमावत नवीन, पूनम शर्मा, नागर मल ढीकवाल, राहुल, धीरज, शिवम, रामस्वरूप महरानियां, शिवकुमार सिंह गौरीशंकर, शिव कुमार पाठक, छगनलाल शर्मा, डॉ गिरधारीलाल शर्मा, डॉ श्वेता सैनी, रानी सरकार, सुनील कुमार, दुर्गा प्रसाद मेघवाल, संतोष कुमार शर्मा सहित दर्जनो लोग मौजूद थे।

Related Articles