मेहाडा जाटूवास पीएचसी नर्सिंग ऑफिसर कृष्णा मान उपखंड स्तर पर सम्मानित
मेहाडा जाटूवास पीएचसी नर्सिंग ऑफिसर कृष्णा मान उपखंड स्तर पर सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
मेहाडा :राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहाडा जाटूवास में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर कृष्णा मान को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उपखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव व अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। कृष्णा मान ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। तथा ड्यूटी व कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं। अस्पताल के सभी चार्ज कृष्णा मान के पास ही है। जिनका निर्वहन वो बड़ी ईमानदारी से कर रही हैं। अस्पताल में डॉ लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं ऐसे में कृष्णा मान अस्पताल के सारे कार्य कर रही हैं। जनता उनके कार्य से बहुत खुश है।
सम्मान मिलने पर राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय मेहाडा जाटूवास के समस्त स्टाफ सदस्यों डॉ कविता, फर्माशिष्ट सुशीला, एल ए नवीन, राकेश, प्रतिभा, अनिता,राजेंद्र, सरजीत सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043244


