महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
झुंझुनूं : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेठ नेतराम मघराज टिबडेवाल महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अंकित रमन द्वारा दहेज प्रथा, महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, बालिकाओं के कल्याणकारी योजनाओं तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर कुप्रथा के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर छात्राओं के मध्य महिलाओं से जुडे मुद्दों के संबंध में नृत्य, भाषण, कविता, रंगोली, नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढाने के उद्देश्य से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थितगण को मतदान का महत्व बताने के साथ-साथ शपथ दिलवायी गई। उक्त कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलेंटियर्स टीना चौरासिया, महिमा शर्मा व वैष्णवी श्रीवास्तव भी उपस्थित रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039725


