[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रॉपर्टी विवाद में चाचा पर दागी ताबड़तोड़ 8 गोलियां:हिस्ट्रीशीटर भतीजा 2 साथियों को लेकर आधी रात कमरे पर पहुंचा; दरवाजा तोड़ा और कर दी हत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

प्रॉपर्टी विवाद में चाचा पर दागी ताबड़तोड़ 8 गोलियां:हिस्ट्रीशीटर भतीजा 2 साथियों को लेकर आधी रात कमरे पर पहुंचा; दरवाजा तोड़ा और कर दी हत्या

प्रॉपर्टी विवाद में चाचा पर दागी ताबड़तोड़ 8 गोलियां:हिस्ट्रीशीटर भतीजा 2 साथियों को लेकर आधी रात कमरे पर पहुंचा; दरवाजा तोड़ा और कर दी हत्या

पिलानी : झुंझुनूं के पिलानी में रविवार की रात एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। भतीजा चाचा पर तब तक गोलियां दागता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

डीएसपी शिवरतन गोदारा ने बताया- पिलानी में किराए के रूम में रहने वाला रतन सिंह(40) रविवार को चिड़ावा-लोहारू बाइपास पर धींधवा सर्किल के पास अपने भांजे सचिन के रूम पर पहुंचा था। भांजे से बात करते हुए वह वहीं सो गया। रविवार की देर रात 12 बजे रतन का भतीजा अंकित बाइक पर अपने दो साथियों के साथ उनके रूम पर पहुंचा और चाचा को आवाज लगाई। गेट नहीं खोलने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में घुसकर गोलियां दाग दी। भतीजे ने चाचा के सिर और सीने पर 8 गोलियां चलाई।

रतन सिंह की उसी के भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था।
रतन सिंह की उसी के भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था।

भांजे ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस ने बताया- हत्या के बाद आरोपी और उसके दोनों साथी फरार हो गए। भांजे सचिन की सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बिरला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। घटना स्थल पर एएसपी गिरधारी लाल शर्मा, चिड़ावा डीएसपी शिवरतन गोदारा ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। साथ ही एफएसएल टीम, क्विक रिस्पॉन्स टीम और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची।

पत्नी बोली- झुंझुनूं एसपी को पहले ही दी थी जानकारी
मृतक रतन लाल की पत्नी नीरज देवी ने सोमवार को बताया- पति और उनके भतीजे अंकित के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। अंकित हरियाणा के बाढड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पहले भी अपने गांव के ही एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर चुका है। जानलेवा हमले, अपहरण, लूटपाट और मारपीट के कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। पति रतन सिंह हरियाणा में अपने गांव में खेती का काम करता था। उन्होंने बताया कि अंकित ने 2 साल पहले हमारे खेत पर कब्जा कर लिया था। यहां आने के बाद भी वह अपने चाचा को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था। रतन सिंह ने 22 दिसंबर को झुंझुनूं एसपी को मामले के बारे में बताया भी था।

भतीजा अंकित रविवार की देर रात अपने दो साथियों के साथ कमरे में घुसा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। अंकित बाढड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
भतीजा अंकित रविवार की देर रात अपने दो साथियों के साथ कमरे में घुसा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। अंकित बाढड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

भतीजे के डर से छोड़ा पैतृक गांव
पुलिस ने बताया- रतन सिंह भतीजे से डरकर दो साल पहले हरियाणा से अपना घर छोड़कर राजस्थान के पिलानी में किराए के रूम पर आ गया था। मूल रूप से रतन सिंह जाट हरियाणा के बाढड़ा थाना क्षेत्र के दाडमां गांव का रहने वाला था। इसी गांव में 2 साल से रतन सिंह का अपने भतीजे अंकित उर्फ धोलिया(25) से खेत व प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

पिलानी थाने में पहले भी दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
पुलिस का कहना है- पिलानी में रतन सिंह बोलेरो कैंपर चलाकर गुजारा कर रहा था। 24 सितंबर 2023 को अंकित गन पॉइंट पर चाचा की बोलेरो कैंपर भी उठाकर ले गया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को वह कार लेकर आया और मकान का दरवाजा तोड़ दिया। इन दोनों मामलों की रिपोर्ट पिलानी थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार अंकित हिस्ट्रीशीटर है, जो लंबे समय से अपने चाचा को प्रताड़ित कर रहा था।

परिजनों ने आरोपी भतीजे पर कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने आरोपी भतीजे पर कार्रवाई की मांग की।

पत्नी का आरोप-पुलिस एक्शन लेती तो पति जिंदा होता
पत्नी ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो आज रतन सिंह जीवित रहते। मृतक रतन सिंह के परिवार में पत्नी नीरज देवी के अलावा 8 और 12 साल के 2 बेटे हैं। नीरज देवी ने कहा कि अंकित ने रतन सिंह की तरह ही उसे और दोनों बच्चों की भी हत्या करने की धमकी दी है। डीएसपी शिवरतन गोदारा ने कहा कि मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

रतन सिंह अपने भांजे के किराए के घर आया था। रात को बातचीत के बाद वह यहीं सो गया था।
रतन सिंह अपने भांजे के किराए के घर आया था। रात को बातचीत के बाद वह यहीं सो गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet