[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के लिए हस्ताक्षर अभियान:जलापूर्ति समस्या से परेशान संघर्ष समिति ने चलाया अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के लिए हस्ताक्षर अभियान:जलापूर्ति समस्या से परेशान संघर्ष समिति ने चलाया अभियान

पिलानी में कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के लिए हस्ताक्षर अभियान:जलापूर्ति समस्या से परेशान संघर्ष समिति ने चलाया अभियान

पिलानी : कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के पानी के लिए सालों से सरकारी और प्रशासनिक पहल की बाट जोह रहे पिलानी के लोगों ने आज आखिरकार अपनी बात ऊपर तक पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। जल संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुए हस्ताक्षर अभियान में आज बड़ी संख्या में कस्बे के प्रबुद्धजन शामिल हुए।

संघर्ष समिति के संयोजक पार्षद राजकुमार नायक ने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को जानकारी दी कि पिलानी क्षेत्र में भूजल स्तर बहुत नीचे जा चुका है। नए बनाए जा रहे बोरवेल भी फेल हो रहे हैं। कस्बे की दोनों नगरपालिकाओं की आबादी का बड़ा हिस्सा जलापूर्ति की समस्या से त्रस्त है।

पार्षद राजकुमार नायक ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्दी कुछ ना किया गया, तो कस्बे के लोग यहां से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।

पार्षद राजकुमार नायक ने हस्ताक्षर अभियान के बारे में बताया कि कस्बे के सभी वार्डों में घर-घर तक पहुंच कर हस्ताक्षरों का संकलन किया जाएगा। जिन्हें बाद में एक ज्ञापन के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री को पिलानी की जनता की ओर से ज्ञापन देने के लिए जल संघर्ष समिति के सदस्य पिलानी से जयपुर तक पदयात्रा कर पहुंचेंगे। पदयात्रा की तिथि हस्ताक्षर अभियान के पूरा होने पर घोषित की जाएगी।

हस्ताक्षर अभियान शुरू करने से पहले आज राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 1992 के राम मन्दिर आंदोलन में शामिल हुए कर सेवकों का सम्मान किया गया।

हस्ताक्षर अभियान में आज पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक, मातुराम आर्टिस्ट, पवन जाखोडिया, जगदीश शर्मा, मोहम्मद इकबाल, बजरंग आलड़िया, सेवाराम शर्मा, रामेश्वर चौहान, अनिल पायल, समुंदर सिंह शेखावत, संत कुमार चावला, श्रवण कुमार कुलडियों का बास, ओमप्रकाश बोयत, दलीप सिंह खीचड़, लक्ष्मण सिंह भाटी, सांवर मल डगला, राजेंद्र सैनी, बृजलाल सैनी, राजेंद्र शर्मा, गोवर्धन नायक, राजेन्द्र बोयत, प्रहलाद सैनी, शेर सिंह नायक, रामस्वरुप कुमावत, रामनिवास नायक, हरीकिशन, बिशन नायक, अशोक नायक, ताराचंद कुमावत, सुभाष नायक, विनोद कुमावत , सुरेश बोयत, बंटी सिक्का, विनोद सैनी, पालाराम कांगड़ा, विजय कांगड़ा आदि शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet