[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वन विभाग की टीम ने दो लोगों को किया गिरफ्तार:अवैध खनन रोकने गई टीम के साथ की हाथापाई, ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वन विभाग की टीम ने दो लोगों को किया गिरफ्तार:अवैध खनन रोकने गई टीम के साथ की हाथापाई, ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश

वन विभाग की टीम ने दो लोगों को किया गिरफ्तार:अवैध खनन रोकने गई टीम के साथ की हाथापाई, ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार सोनगरा

खेतड़ी : खेतडी के कालोटा गांव में वन क्षेत्र की पहाड़ियों में अवैध खनन रोकने गई टीम पर खनन माफियाओं की ओर से हाथापाई कर ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार फगेड़िया ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ पांच विभागों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले कुछ दिनों से कालोटा के वन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर पत्थर निकालने की सूचना मिल रही थी। इस दौरान वन विभाग की टीम ने कालोटा क्षेत्र में वन क्षेत्र में दबिश दी गई। जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक ट्रैक्टर ट्राली जिसमें पत्थर भरे हुए थे। जब ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ कर कार्रवाई करने लगी तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर बबाई की तरह भाग गया।

इस दौरान खनन कर रहे लोगों ने वन विभाग की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। टीम ने ट्रैक्टर का पीछा कर बबाई में पकड़कर जब्त किया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया तथा वन विभाग की टीम के साथ हाथापाई करने लगे। वन विभाग के रेंजर ने पुलिस को घटना के बारे में अवगत करवाया तो बबाई व खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस व वन विभाग की टीम ने कालोटा निवासी बलेश गुर्जर व विजेश गुर्जर को हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया।

रेंजर विजय फगेड़िया ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में रेंजर की ओर से आरोपियों के खिलाफ बबाई थाने में वन अधिनियम तथा राज कार्य में बाधा डालने, पथराव करने सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि रेंजर की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77